- नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से एक युवक ने खुदकुशी की है.
- युवक ने सुपरनोवा की सबसे ऊंची इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है.
- सुसाइड करने वाले युवक की पहचान और आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा से छलांग लगाकर एक युवक के खुदकुशी करने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली. नोएडा सेक्टर 94 में सुपरनोवा की बिल्डिंग है. जिसे यूपी की सबसे ऊंची इमारत भी कहा जाता है. सुसाइड करने वाले युवक की पहचान और वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एंबुलेंस के साथ टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद युवक के शव को टुकड़ों को समेट कर उठाया गया है.
बताया जाता है कि सुसाइड करने वाला युवक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मालूम हो कि इससे पहले भी सुपरनोवा विवादों में रहा है. युवक के छलांग लगाने वाला वीडियो भी सामने आया है. हालांकि यह वीडियो डिस्टर्ब करने वाला है. इसलिए हम यहां आपको वो पूरा वीडियो नहीं दिखा रहे. लेकिन वीडियो के स्क्रीनशॉट से आप इस घटना को समझ सकते हैं.
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड, घटनास्थल से आई तस्वीरें

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से लटका शख्स.

बिगड़ने से छलांग लगाते समय का वीडियो से कटा स्क्रीनशॉट.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम.

सुपरनोवा बिल्डिंग के कूदने वाला युवक मानेसर था, काफी कर्फ में था
सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले शख्स की पहचान 29 साल के संभव जैन के रूप में हुई है. संभव हरियाणा के मानेसर का रहने वाला था. शुरुआती जानकारी के अनुसार वह काफी ज्यादा कर्ज में था. पुलिस ने संभव के परिवार को हादसे के बारे में बता दिया है. उसके परिजन भी नोएडा के लिए रवाना हो गए है. परिजनों के आने के बाद उसकी खुदकुशी के बारे और जानकारी सामने आएगी.
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने रोका, फिर भी लगाई छलांग
मौके पर पहुंची एनडीटीवी रिपोर्टर को पुलिस ने बताया कि अभी मामले की छानबीन जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने संभव जैन को रोकने की कोशिश की थी. लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. 43वीं मंजिल से गिरने के कारण उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए. अभी पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. FSL सहित पुलिस टीम छानबीन में जुटी है.
यह भी पढ़ें - आर्थिक तंगी से परेशान था संभव जैन, पिता ने रोका था, फिर भी नोएडा की सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूद गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं