उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की एक दल से दूसरे दल में आवाजाही शुरू हो गई है. इसी कड़ी में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई है. स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा और भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं. वो समाजवादी पार्टी में रहे चुके हैं. हालांकि बीते कुछ साल से वो अपनी अलग पार्टी बनाकर राजनीति कर रहे थे. अब उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई है. बताया गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य अभी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हैं. जहां कुछ देर में कई और नेताओं के साथ वो कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस सूत्रों से मिली खबर के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा मथुरा के पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा और दिल्ली के पूर्व विधायक अशोक कुमार भी कांग्रेस में शामिल होंगे.
सपा से निकलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अभी 'अपनी जनता पार्टी' बनाकर राजनीति की. हालांकि यूपी की राजनीति में अब उनका पहले जैसा आधार नहीं रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य अकसर बयानों के कारण विवादों में भी रहे हैं.
राहुल गांधी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात
सपा से निकलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अभी 'अपनी जनता पार्टी' बनाकर राजनीति की. हालांकि यूपी की राजनीति में अब उनका पहले जैसा आधार नहीं रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य अकसर बयानों के कारण विवादों में भी रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात चल रही है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कांग्रेस में शामिल होंगे या गठबंधन करेंगे ये साफ नहीं है.
आप की प्रियंका कक्कड़ और रजत राकेश टंडन कांग्रेस में शामिल
फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नेता रही प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. उन्हें राजीव शुक्ला ने कांग्रेस का पटका पहना कर स्वागत किया. प्रेस कॉफ्रेंस में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, राजीव शुक्ला सहित कई लोग शामिल रहे. इसके अलावा पुरुषोत्तम दास टंडन के परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजत राकेश टंडन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली.
यह भी पढ़ें - 'लड़ाई अभी भी जारी है', चुनाव से पहले UP कांग्रेस चीफ पद से हटाए गए अजय राय ने क्या कुछ कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं