- योगी सरकार के साढ़े नौ वर्षों में यूपी में पुलिस मुठभेड़ों में 303 अपराधी मारे गए और 12 हजार से अधिक घायल हुए.
- गैंगस्टर एक्ट में 87 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई की गई और 15 हजार करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त हुई.
- NSA के तहत 925 से अधिक अपराधियों पर कार्यवाही हुई और माफियाओं के खिलाफ 900 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए.
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन कितना तगड़ा रहा है, इसकी बानगी योगी सरकार की एनकाउंटर रिपोर्ट से सामने आई है. इस रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार के बीत साढ़े 9 साल के कार्यकाल में यूपी में हुए मुठभेड़ में 303 अपराधी मारे गए. पुलिस मुठभेड़ों में 12,202 अपराधी घायल हुए. 23,601 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए. रिपोर्ट बताती है कि इस दौरान यूपी में गैंगस्टर एक्ट में 87,835 लोगों पर कार्रवाई की गई. इसी गैंगस्टर एक्ट में 15 हजार 233 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई.
NSA के तहत 995 अपराधियों पर कार्रवाई
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कानून NSA के तहत 995 अपराधियों पर कार्रवाई की गई. 68 चिह्नित माफिया और गिरोह पर 909 केस दर्ज किए गए. फिर माफिया और गिरोह से जुड़े 651 लोग गिरफ्तार भी किए गए. साइबर अपराध में ₹874.58 करोड़ से अधिक की रकम फ्रीज की गई है. साइबर अपराध पर कार्रवाई में यूपी देश में पहले स्थान पर है.
साइबर अपराध पर कार्रवाई में देश में पहला स्थान
यूपी पुलिस साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने संचालित कर रही है. इसके साथ ही सभी जनपदों के पुलिस थानों में साइबर सेल और हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है. साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से अगस्त 2019 से जून 2026 तक 874 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज या होल्ड कराई गई. इन उपलब्धियों के आधार पर मार्च 2026 में साइबर अपराध संबंधी रैंकिंग में उत्तर प्रदेश, देश में पहले स्थान पर रहा.
अपराधियों पर कार्रवाई, अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा
20 मार्च 2017 से अब तक पुलिस मुठभेड़ों में 303 अपराधी मारे गए, जबकि 12,202 घायल हुए. इसी अवधि में 23,601 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. गैंगस्टर एक्ट के तहत 87,835 अपराधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत 995 अपराधियों पर कार्रवाई की गई. गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 152 अरब 33 करोड़ रुपये से अधिक (यानी करीब 15,233 करोड़ रुपये) मूल्य की अवैध चल-अचल संपत्तियां जब्त की गईं.
चिह्नित माफिया और गिरोहों के खिलाफ भी कार्रवाई
प्रदेश स्तर पर चिह्नित 68 माफिया और उनके गिरोह के सदस्यों एवं सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इनके विरुद्ध कुल 909 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 651 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें - हत्या, रंगदारी समेत 18 मुकदमे... यूपी STF ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं