सागर जिले में जहरीली शराब के कहर ने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया. जिस शराब के पीने से अब तक 13 मौतें हुई हैं उसका ललितपुर यूपी कनेक्शन सामने आया है. संभावना जताई जा रहा है कि शराब में मेथेनॉल हो सकता है. जहरीली शराब पीने से हुई 13 लोगों की मौत में खटोरा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय भोपाली भी शामिल हैं. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
भोपाली मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. भोपाली घर में अकेले कमाने वाले थे, उनकी पत्नी दिव्यांग है, घर में दो बच्चे भी हैं. भोपाली की मौत के बाद परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
शराब पीने के बाद कुछ देर बाद बिगड़ी थी तबीयत
मजदूरी कर परिवार को पाल रहा था भोपाली
भोपाली के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उसकी पत्नी दोनों पैरों से दिव्यांग है. घर चलाने के वह पूरी तरह अपने पति पर निर्भर थी. भोपाली रोज मजदूरी कर जो कमाकर लाता था, उसी से परिवार का खर्च चलता था. भोपाली की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों के सामने जीवन-यापन की समस्या खड़ी हो गई.
पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
पति की मौत के बाद दिव्यांग पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बलिख कर बार-बार यही कह रही है कि अब बच्चों को कैसे पालूंगी. उसने सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. साथ ही, परिवार की ओर से अवैध शराब के कारोबार और जहरीली शराब कांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
UP में सस्ती शराब, MP में 13 मौतें ! क्या बुंदेलखंड की 'बॉर्डर पार की शराब' बन रही है जानलेवा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं