विज्ञापन

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

Sagar Crime News: आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसे वापस लाने के लिए उसने ब्लूटूथ स्पीकर में डेटोनेटर जैसा बम बनाकर फिट कर दिया था. जिसमें हुए धमाके में एक बच्ची घायल हो गई थी.

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा
AI Generated Image: घटना में 11 साल की बच्ची हो गई थी घायल.

Sagar Blast Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले दुर्गा मंदिर के पास हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी गोलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ब्लूटूथ स्पीकर में डेटोनेटर नुमा बम फिट किया था. घटना के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है. आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिसे वापस लाने के लिए उसने यह साजिश रची. आरोपी ने मंदिर के पुजारी को एक फर्जी मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी के भाइयों के नाम लिखे थे. उसकी योजना थी कि ब्लास्ट के बाद पत्नी के भाइयों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार करा दिया जाए, जिससे उसकी पत्नी वापस उसके पास लौट आए.

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

6 सुतली बम के बारूद से बनाया बम 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले एक माइनिंग कंपनी में काम कर चुका है, जिसके चलते उसे विस्फोटक सामग्री बनाने की जानकारी थी. इसी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसने 6 सुतली बमों से बारूद निकालकर डेटोनेटर जैसा बम तैयार किया और उसे ब्लूटूथ स्पीकर में फिट कर दिया. स्पीकर को एक 11 साल की बच्ची ने फोन से कनेक्ट किया, तभी जोरदार धमाका हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

Video: खुल्ले पैसों पर भड़का गुस्सा, पेट्रोल पंप पर बेसबॉल से ‘बैटिंग' कर गया युवक, सेल्समैन गंभीर 

आरोपी से की जा रही पूछताछ 

ASP लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस ने 6 टीमें गठित की थीं. साइबर सेल की मदद भी ली गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी गोलू पटेल को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर उससे और भी पूछताछ की जा रही है. 

बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com