विज्ञापन

बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO
Ballia Crime News: युवकों ने पुलिसकर्मियों को ही पटक-पटककर पीटा.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही पटक-पटककर बुरी तरह पीट दिया. पुलिसकर्मियों के साथ हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लोग दो पुलिसकर्मियों को जमीन पर पटककर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट का यह मामला नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव का बताया जा रहा है. घटना मंगलवार सुबह की है. पुलिस के अनुसार, किसी व्यक्ति ने पीआरवी को सूचना दी थी कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस टीम में कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और चालक राम भजन यादव शामिल थे. 

https://www.facebook.com/reel/921401317177390

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

पुलिसकर्मियों से भिड़े, मारपीट की 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही थ. इस दौरान एक पक्ष के अरुण राय और उदय शंकर राय, निवासी कोटवा नारायणपुर पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए. इसके बाद दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है.      

दिन में फाइव-स्टार होटल का शेफ, रात में चोर, लग्जरी लाइफ के लिए मास्टर चाबी से सेंधमारी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ballia News,  Ballia Crime News,  UP News, Up Local News,  Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com