विज्ञापन

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

Gwalior News: विजया शर्मा ने कहा कि लड्डू गोपाल की यह मूर्ति सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी मां की यादों से जुड़ी अनमोल धरोहर है. करीब 30 साल पहले उनकी मां ने उन्हें यह मूर्ति दी थी. पांच साल पहले मां के निधन के बाद यह उनकी सबसे खास निशानी बन गई थी.

VIDEO: 'मेरे लड्डू गोपाल ला दो...' मूर्ति की तलाश में भटक रही महिला, पुलिस भी खोज रही, मां ने 30 साल पहले दी थी 

Gwalior Laddu Gopal Idol News: आपने लोगों को अपने बेटे-बेटियों के गुम होने पर उन्हें ढूंढते हुए देखा-सुना होगा, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसी महिला है जो अपने लड्डू गोपाल को ढूंढ़ने के लिए दर-दर भटक रही है. महिला की लड्डू गोपाल की मूर्ति खो गई है. उसने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह थाने पहुंची.

महिला ने पुलिस से मूर्ति ढूंढने की गुहार लगाई, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया. इसके पीछे उसने भावनात्मक कारण बताया. महिला का कहना है कि अगर, लिखित शिकायत दर्ज कराई तो कानूनी प्रक्रिया में भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, वह ऐसा नहीं चाहती.

दो महीने पहले गुम हुई मूर्ति 

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के अलकापुरी में रहने वाली विजया शर्मा करीब दो महीने से अपने खोए लड्डू गोपाल की तलाश कर रही हैं. जब मूर्ति नहीं मिली तो उन्होंने उसे ढूंढकर लाने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी कर दी, हालांकि राशि का खुलासा नहीं किया.

बाजार लेकर गई थी महिला  

विजया शर्मा ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ खरीदारी करने बाजार गई थीं और लड्डू गोपाल को साथ ले गई थीं. इसी दौरान मूर्ति कहीं गुम हो गई या गिर गई, या किसी ने उठा ली, उन्हें नहीं पता. उन्होंने कहा कि कई दिनों तक बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी.

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे  

30 साल पहले मां ने दी थी मूर्ति

विजया शर्मा ने कहा कि लड्डू गोपाल की यह मूर्ति सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी मां की यादों से जुड़ी अनमोल धरोहर है. करीब 30 साल पहले उनकी मां ने उन्हें यह मूर्ति दी थी. पांच साल पहले मां के निधन के बाद यह उनकी सबसे खास निशानी बन गई थी.

पुलिस कर रही मूर्ति की तलाश

सीएसपी मनीष यादव का कहना है कि इस तरह के मामलों का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. फिर भी, मूर्ति को लेकर आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रहे हैं. हमारी पूरी कोशिश है कि महिला को उनके लड्डू गोपाल वापस मिल जाएं. 

सिंधिया परिवार निगम का कर्जदार, 33.32 लाख का कर बकाया, 'माधवराव' के जन्मदिन पर आई सूची ने बढ़ाई हलचल 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP News Gwalior, Mp Latest News,  Gwalior News,  Gwalior Latest News, Madha Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com