विज्ञापन

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

Sagar News: खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रियंका पटेरिया की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि संबंधित युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिससे उन्हें खतरा महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया. 

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

BJP MLA Daughter Priyanka Pateriya: सागर जिले के देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया पर मारपीट का आरोप लगा है. प्रियंका ने एक युवक के साथ जूतों से पिटाई की. पीड़ित युवक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिध का करीबी है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कथित तौर पर प्रियंका पटेरिया युवक को जूते मारते नजर आ रही हैं.  

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के जमुनिया गांव में रहने वाले राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया (विधायक के भाई) के साथ रहता है. सोमवार 13 अप्रैल 2026 को वह गौरझामर क्षेत्र स्थित एक बैंक में गया था. इस दौरान एक व्यक्ति ने उससे कहा कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं. 

बैंक के बाहर बरसाए जूते 

पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला, सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठी प्रियंका पटेरिया ने उसे रोक लिया. इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अचानक जूता निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक प्रियंका ने उसे कई बार जूता मारा. पीड़ित राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रियंका पटेरिया का कहना था कि “तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो.” यह पूरा घटनाक्रम बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके फुटेज अब वायरल हो रहे हैं. 

'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

विधायक की बेटी बोली- उससे खतरा महसूस हुआ  

खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रियंका पटेरिया की ओर से सफाई दी गई. उन्होंने कहा कि संबंधित युवक उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिससे उन्हें खतरा महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया. 

MP के 5 IAS को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आईएएस प्रिया और गणेश LBSNAA पहुंचे; प्रियंका-तेजस्वी को यहां भेजा

विधायक के भाई के रहता है पीड़ित 

बता दें कि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, विधायक बृजबिहारी पटेरिया के सगे भाई हैं. दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित राजेश शर्मा विधायक के भाई के साथ रहता है, इसी बात को इस विवाद की जड़ माना जा रहा है. हालांकि, देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है. 

पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई 

पीड़ित राजेश शर्मा की ओर से गौरझामर थाने में घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला विधायक की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़ित का आरोप है कि मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई में  देरी कर रही है. 

Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com