विज्ञापन

IND vs ZIM 1st T20I: टॉस से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका, टी-20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

Zimbabwe vs India, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. मैच निर्धारित समयानुसार 4:30 बजे खेला जाएगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले मैदान पर आएंगे.

IND vs ZIM 1st T20I: टॉस से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका, टी-20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी
IANS

Zimbabwe vs India, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार यानी आज से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. मैच निर्धारित समयानुसार 4:30 बजे खेला जाएगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले मैदान पर आएंगे.

टी-20 सीरीज के आगाज से पहले जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. शुम्बा की जगह पर इनोसेंट काइया को जिम्बाब्वे टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है. शुम्बा का मंगलवार को स्कैन हुआ था, जिसके बाद उनकी इंजरी की गंभीरता का पता लगा

भारत बनाम जिम्बाब्वे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा (11 जीत और 3 हार) भारी रहा है. साल 2010 से अब तक भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबलों में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जमाया है.

अभिषेक शर्मा ने यह कारनामा 7 जुलाई 2024 को हरारे के मैदान पर किया था. उस मुकाबले में भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए थे. भारत ने महज 10 रन पर कप्तान शुभमन गिल (2) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

अभिषेक 47 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गायकवाड़ ने रिंकू सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. रिंकू 22 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 77 रन बनाए.

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवरों में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि ल्यूक जोंगवे ने 33 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से मुकेश कुमार और अवेश खान ने 3-3 विकेट निकाले.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इतिहास में 2 बल्लेबाज 90 का आंकड़ा छूने के बावजूद अपना शतक पूरा नहीं कर सके हैं. 26 फरवरी 2026 को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने भारत के विरुद्ध 95 गेंदो में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी और अभिशेक शर्मा पर रहेगी नजर

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, हालांकि इस सीरीज में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसके अलावा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अभिषेक का प्रदर्शन आखिरी तीन मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले 6 टी20 मैचों में अब तक कुल 179 रन बनाए हैं.

श्रेयस, प्रिंस और मयंक यादव से उम्मीद

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद श्रेयस अय्यर अपनी बेहतरीन फॉर्म को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे. अय्यर पारी को बुनने के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगाने की भी काबिलियत रखते हैं, और वह भारत के लिए इस सीरीज में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया को टी20 और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और शानदार यॉर्कर से खासा प्रभावित किया था, हालांकि वह सीरीज में ज्यादा विकेट नहीं चटका सके थे, जिसकी भरपाई वह जिम्बाब्वे के खिलाफ करना चाहेंगे. मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. मयंक अपनी रफ्तार की वजह से आईपीएल में खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन वह काफी लंबे समय से इंजरी से जूझते रहे हैं, हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक के पास छाप छोड़ने का सुनहरा मौका होगा. 

ये भी पढ़ें-  IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा हरारे में मचाएंगे हाहाकार, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 2 छक्के लगते ही बना देंगे T20 महारिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com