विज्ञापन

'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा

इटावा विकास भवन का सफाई कर्मचारी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी. लेकिन, वह प्रेमिका के आने पर ही नीचे उतरा.

'मेरी शादी करवाओ...' प्रेमिका के लिए टावर के टॉप पर जाकर खड़ा हुआ सफाई कर्मचारी, वो आई तब ही उतरा
Etawah Vikas Bhawan Sweeper Climbs Mobile Tower For Love Marriage.

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एक सफाई कर्मचारी टावर पर चढ़ गया. उस पर शादी की जिद इस कदर हावी थी कि वह टावर से सबसे टॉप पॉइंट पर जाकर खड़ा हो गया. यह देखकर नीचे खड़े लोगों की जान हलक में आ गई. प्रेमिका के मौके पर आने के बाद ही युवक नीचे उतारा. 

जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र की है. सुनील बाल्मीकि इटावा विकास भवन में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है. रविवार शाम करीब 4 बजे वह किल्ली तिराहा स्थित नई बस्ती के टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने प्रेमिका से शादी कराने की जिद शुरू कर दी. 

मौत का लाइव Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

परिवार शादी के खिलाफ 

सुनील का आरोप है कि वह क्षेत्र की ही एक युवती से प्यार करता है. वे दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ हैं. वे उसके साथ मारपीट भी करते हैं. इससे आहत होकर वह टावर पर चढ़ा है. उसने मांग करते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका से शादी कराई जाए. 

Video: बदमाश से बदला लेने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग, खुद भी चपेट में आए 'गुंडे' तो सरपट भागे 

प्रेमिका के आने पर ही उतरा युवक 

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन, वह नहीं माना. इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया, उसके समझाने पर युवक शांत हुआ और नीचे उतर आया. पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है, जहां सुलह और विधिक कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
Ashish srivastava
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Etawah Latest News, Up News, Up Crime News, Uttar Pradesh News,  , UP Latest Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com