CJP Protest Delhi Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है. अभी तक बीते तीन दिन हंगामे के नाम ही रहे. आज चौथे दिन का मॉनसून सत्र कैसा बीतता है, यह देखने वाली बात होगी. संसद में जारी गतिरोध से इतर राजधानी दिल्ली भी बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदर्शन और हंगामे की गवाह बन रहा है. NEET पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक हॉस्पिटल से भी अनशन पर अड़े हैं. इस दौरान संसद मार्च पर निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई दौर की झड़प हो चुकी है. जिसमें कई प्रदर्शनकारी और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दिल्ली से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब पटना, मुंबई जैसे शहरों में भी पहुंच चुका है. संसद के मॉनसून सत्र के साथ-साथ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की पल-पल की अपडेट जानें NDTV इंडिया के इस लाइव ब्लॉग पर.
CJP प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
संसद ठप लेकिन सड़कों पर संग्राम.. पटना से लेकर बेंगलुरु तक देखें ऐसे सीन, वीडियो
CJP के प्रदर्शन से लेकर विपक्ष का धरना.. जानें 10 बड़े अपडेट
मास्क थमाया, छाता दिया... दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी इंसानियत की अनकही कहानियां
CJP Protest Parliament Monsoon Live Updates:
Delhi Protest LIVE: जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल हुए जवानों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में हुई झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों का इलाज RML हॉस्पिटल में चल रहा है. बीती रात स्पेशल CP/L&O जोन-I देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने RML अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने उन पुलिसकर्मियों से मुलाकात की जो 22 जुलाई को जंतर-मंतर पर CJP विरोध-प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Jantar Mantar LIVE: सुबह-सुबह जंतर-मंतर पर भारी भीड़, दीपके ने लोगों को किया संबोधित
जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन में सुबह से ही भीड़ उमड़ती दिख रही है. सुबह-सुबह ही अनशलस्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मंच पर बैठे कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं.
VIDEO | Delhi: People gather at Jantar Mantar as the Cockroach Janta Party (CJP)'s protest over the NEET paper leak continues.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/eReZFQXk7n
Delhi Protest LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे का आज करेंगे मौन आंदोलन
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे आज दो घंटे का मौन आंदोलन करेंगे. उन्होंने बुधवार को पत्र लिखकर पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रदर्शनकारियों से संवाद करने की अपील की थी. आज अन्ना हजारे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर मौन आंदोलन करेंगे.
Delhi Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद
कॉकरोज जनता पार्टी के प्रर्दशन के कारण गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए गए हैं. दिल्ली मेट्रो ने इसकी लिस्ट जारी की है. जिसमें राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक सहित कई अहम मेट्रो स्टेशन हैं. बुधवार को भी मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए गए थे. जिससे यात्रियों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था.
Jantar Mantar LIVE: प्रदर्शनकारियों के लिए ऑनलाइन आ रहे खाना-पीना
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अन्य लोगों के लिए देश के अलग-अलग कोने से अज्ञात लोग ऑनलाइन खाना-पीना ऑर्डर कर रहे हैं. गुरुवार सुबह-सुबह भी जंतर-मंतर पर अज्ञात लोगों द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने-पीने की चीजें लेकर कई डिलीवरी बॉय पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया है.
#WATCH | Delhi: Anonymous donors ordered food and refreshments for the protestors at Jantar Mantar. (22.07) pic.twitter.com/AcPpVJ78Mb
— ANI (@ANI) July 23, 2026
CJP Protest LIVE: सलमान खान ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का किया समर्थन
पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को नुकसान पहुंचा, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. सलमान खान ने छात्रों के रुख की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए मेहनत, ईमानदारी और पढ़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है.
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक सोच-समझकर लिखी गई पोस्ट में कहा, “यह आंदोलन इतना शांतिपूर्ण था, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा. घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. प्रश्नपत्र लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. यह जानकर और देखकर खुशी होती है कि देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है.” हालांकि, सलमान खान ने यह भी कहा कि इन प्रदर्शनों को “राजनीतिक रूप से अपने कब्जे में नहीं लिया जाना चाहिए.”
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
Delhi Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद किए जाने से आम लोगों को हो रही भारी परेशानी
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के कारण मेट्रो का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार को दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन लगभग आठ घंटे तक बंद रहे, जिससे ऑफिस जाने वाले हजारों लोग, छात्र और अन्य यात्री फंस गए.
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सुबह 16 स्टेशन बंद कर दिए थे और दोपहर में झंडेवालान को भी इस सूची में शामिल कर लिया. शाम को स्टेशनों के निकास द्वार खोल दिए गए. ये स्टेशन कॉजपा के उस विरोध-प्रदर्शन के दौरान बंद किए गए, जिसमें मंगलवार की तुलना में बुधवार को ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया.