- IPS अंजलि विश्वकर्मा ने शादी के आधार पर उत्तर प्रदेश कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ कैडर में स्थानांतरण लिया है
- गृह मंत्रालय ने उनके इंटर-कैडर ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है जिससे पति-पत्नी के बीच दूरी कम होगी
- अंजलि विश्वकर्मा ने IIT कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया. विदेशी नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की
IPS Anjali Vishwakarma: भारतीय पुलिस सेवा की तेज़-तर्रार IPS अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा ने शादी के आधार पर अपना उत्तर प्रदेश कैडर छोड़ दिया है. अब वे छत्तीसगढ़ कैडर में सेवाएं देंगी. गृह मंत्रालय ने उनके इंटर-कैडर ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है. अब आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा के आईपीएस पति की मौजूदा पोस्टिंग के बीच 823 किलोमीटर की दूरी में कमी आ सकेगी.
पति IPS उदित पुष्कर के कैडर में मिला तबादला
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2021 बैच की आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा वर्तमान में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात हैं. उनका तबादला 2021 बैच के ही आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर से शादी के आधार पर छत्तीसगढ़ कैडर में हुआ है. अब दोनों पति-पत्नी एक ही कैडर में तैनात रह सकेंगे.

ips anjali vishwakarma transfers from up to chhattisgarh cadre marries ips udit pushkar
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा कहां की रहने वाली हैं?
बता दें कि आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा का जन्म 11 जनवरी 1993 को उत्तराखंड में अरुण कुमार के घर हुआ था. अंजलि ने वर्ष 2011 में 'कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी' स्कूल से 12वीं की परीक्षा में 97.7% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया था. 12वीं कक्षा के दौरान ही उनकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उदित पुष्कर से हुई थी.

विदेशी नौकरी छोड़ भारत लौटीं, फिर शुरू की UPSC की तैयारी
इसके बाद अंजलि ने जेईई परीक्षा क्रैक की और आईआईटी कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक किया. पढ़ाई के बाद उन्हें एक विदेशी ऑयल कंपनी में लगभग ₹48 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर नौकरी मिली. अपने काम के सिलसिले में उन्होंने मेक्सिको, नॉर्वे, यूके, मलेशिया, सिंगापुर और अबू धाबी जैसे 6 देशों में सेवाएं दीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजलि के दोस्त उदित पुष्कर का दाखिला भी आईआईटी कानपुर में हुआ था. उदित के प्रोत्साहन पर अंजलि साल 2018 में विदेश की नौकरी छोड़कर भारत लौट आईं. इसके बाद दोनों ने मिलकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. यूपीएससी 2020 की परीक्षा में अंजलि विश्वकर्मा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 158 हासिल की, जबकि उदित पुष्कर ने AIR 674 प्राप्त की.

ips anjali vishwakarma transfers from up to chhattisgarh cadre marries ips udit pushkar
गृह मंत्रालय ने जारी किया इंटर-कैडर ट्रांसफर का आदेश
सफलता के बाद अंजलि विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश कैडर और उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ. वर्ष 2024 में दोनों ने विवाह कर लिया. अब 20 जुलाई 2026 को मैरिज ग्राउंड के तहत अंजलि विश्वकर्मा का कैडर बदलकर छत्तीसगढ़ कर दिया गया है.
आईपीएस उदित पुष्कर की वर्तमान पोस्टिंग रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल के परिसहाय के पद पर है. इससे पहले वे दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात थे. उत्तर प्रदेश के कानपुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर के बीच लगभग 823 किलोमीटर की दूरी है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि अंजलि विश्वकर्मा को उनके पति वाले शहर रायपुर में ही पोस्टिंग मिलेगी या किसी अन्य जिले में, लेकिन अब इस आईपीएस पति-पत्नी की जोड़ी का कैडर एक ही हो गया है.
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति केके बिश्नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर
यह भी पढ़ें- IPS संकेत कुमार VIDEO: 'पीछे हटे तो नौकरी लायक नहीं छोड़ूंगा', AISA प्रदर्शन में पुलिस को पटना SP की वार्निंग
यह भी पढ़ें- IAS Ravi Sihag: अब पत्नी आईएएस इशिता राठी को भी एक साथ पोस्टिंग, शादी 6 माह के बाद 3271 KM की दूरी खत्म
यह भी पढ़ें- IPS अंजलि विश्वकर्मा: अपराधियों के लिए बनीं 'काल', 48 लाख का पैकेज छोड़ चुनी UPSC, स्कूल फ्रेंड से की लव मैरिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं