विज्ञापन

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

Railway Accident News: रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक युवक की मौत हो गई. ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. मृतक बरेली का निवासी था और मुंबई जा रहा था. हादसे का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 
रतलात स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के युवक की मौत.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक व्यक्ति की जान चली गई. ट्रेन में फंसने के बाद वह कई बार प्लेटफॉर्म पर आया, लेकिन बाहर नहीं निकल सका. मौके पर स्टेशन पर सामान बेचने वाले दो व्यक्ति अगर उसे बाहर खींच लेते तो उसकी जान बच सकती थी. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो दहलाने वाला है. यह दर्दनाक हादसा प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर हुआ.

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल के रवाना होते समय एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन और स्टेशन के बीच फंस गया. कुछ सेकंड बाद वह ट्रेन के नीचे चला गया.    

कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था  

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दाऊद अयाज बेग (40) निवासी जोगी नवादा, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में परिवार के साथ रहकर कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था. वह दिल्ली से लौटकर मुंबई जा रहा था. इस दौरान रतलाम में वह हादसे का शिकार हो गया. हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दाऊद साफ नजर आ रहे. 

निकाह के चंद घंटे बाद 3 तलाक, लेग पीस को लेकर भिड़े घराती-बाराती, नाराज दूल्हे ने जयमाला स्टेज से तोड़ा रिश्ता

बैग में मिले 4 लाख रुपये 

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. यात्रियों की सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म से मृतक का एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग बरामद किया गया. तलाशी के दौरान बैग में कपड़े, आधार कार्ड और करीब 4 लाख रुपये नकद मिले, जबकि उसके पास यात्रा से संबंधित कोई टिकट नहीं मिला. हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि उसने ऑनलाइन टिकट लिया हो. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

VIDEO: बाराती और घरातियों में जमकर चले लात-घूसे, दुल्हन के भाई की इस डिमांड पर चढ़ा पारा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com