विज्ञापन

MP के 5 IAS को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आईएएस प्रिया और गणेश LBSNAA पहुंचे; प्रियंका-तेजस्वी को यहां भेजा

IAS Joint Secretary Appointment: मोदी सरकार ने MP कैडर के 5 IAS अधिकारियों को ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर पर नियुक्तियां दी हैं. IAS शनमुगा प्रिया मिश्रा को और IAS गणेश शंकर मिश्रा को LBSNAA भेज दिया गया है. जानिए, तीन अन्य IAS की पोस्टिंग कहां की गई.

MP के 5 IAS को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आईएएस प्रिया और गणेश LBSNAA पहुंचे; प्रियंका-तेजस्वी को यहां भेजा
IAS Ganesh Shankar Mishra, IAS Priyanka Das And IAS P Narhari

MP Cadre IAS Joint Secretary Appointment: केंद्र की मोदी सरकार ने ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर पर नियुक्तियां की हैं. इसमें MP कैडर के 5 IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इन IAS अधिकारियों में IAS प्रियंका दास, IAS तेजस्वी नायक, IAS पी नरहरी, IAS शनमुगा प्रिया मिश्रा और IAS गणेश शंकर मिश्रा शामिल हैं.  आईएएस प्रियंका दास को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन में ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration (LBSNAA) का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है. आईएसस अफसरों को यह पदस्थापना 5 साल तक या अगले आदेश तक दी गई है.  

2009 बेच की अधिकारी हैं IAS प्रियंका दास 

केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ) में संयुक्त सचिव (ज्वाइंट सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्ति किया गया है. प्रियंका दास एमपी कैडर से 2009 की आईएएस अधिकारी हैं. वे  शोभित गुप्ता की जगह कार्यभार संभालेंगी. 

lAS तेजस्वी और पी नरहरि को बनाया संयुक्त सचिव 

2009 बेच की आईएएस अधिकारी एस तेजस्वी नाइक को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है.  आईएएस पी नरहरी जो 2001 बेच के IAS हैं, उन्हें भूमि संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है. वे आईएफएस कुनाल सत्यार्थी, के स्थान पर कार्यभार संभालेंगी.  

IAS लीना मंडावी बाइक से पहुंचीं उस गांव में, जहां आज तक नहीं गया कोई अफसर

एमपी में दो आईएएस LBSNAA में ज्वाइंट डायरेक्टर 

 2010 बेच की आईएएस अधिकारी शनमुगा प्रिया मिश्रा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में संयुक्त निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, 2010 बेच के  IAS गणेश शंकर मिश्रा को भी Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है. 

IAS आर्तिका शुक्ला का कमाल: राजस्थान में पार्क लाइब्रेरी से छाईं UP की बेटी, Tina Dabi से खास कनेक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com