विज्ञापन

जिस मरीज को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया वह जिंदा निकला, संजय गांधी अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज  

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक मरीज को मृत घोषित कर दिया गया. पर‍िजन जब शव को ले जाने लगे तो उन्‍हें सांस चलने का अहसास हुआ. इसके बाद परजिनों ने हंगामा कर दिया. अब बुजुर्ग का इलाज चल रहा है.

जिस मरीज को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया वह जिंदा निकला, संजय गांधी अस्पताल के ICU में चल रहा इलाज  
रीवा संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही का दावा, डॉक्‍टर का इनकार.

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाजरत एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया. इतना ही नहीं, परिजनों ने मरीज को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक बुक कर लिया था. लेकिन घर ले जाने से पहले जब परिजनों ने मरीज को देखा तो उन्‍हें सांसें चलने का अहसास हुआ. इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज को दोबारा अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया.

बताया जा रहा है कि सीधी जिले के निवासी गिरजा प्रसाद को एक दिन पहले गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन उनके शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, शव वाहन भी बुक कर लिया गया था. 

अस्‍पताल की ओर से मरीज के परिजनों को दिया गया मृत होने का प्रमाण.

अस्‍पताल की ओर से मरीज के परिजनों को दिया गया मृत होने का प्रमाण.

मरीज को दोबरा शिफ्ट किया

इसी दौरान परिजनों को मरीज के जिंदा होने का पता चला. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया. फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

ऐसी स्थिति को 'लैज़रस सिंड्रोम' कहा जाता है

मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पीके बघेल ने इसे बेहद दुर्लभ स्थिति बताते हुए कहा कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच के बाद डेथ घोषित कर दी थी. बाद में मरीज के जिंदा होने की जानकारी सामने आई. 

उन्‍होंने कहा क‍ि ऐसी स्थिति को 'लैज़रस सिंड्रोम' कहा जाता है. मेडिकल हिस्‍ट्री में इसके बेहद कम मामले सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति अभी क्रिटिकल है और उसका इलाज जारी है.

झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी माना, किस पर क्‍या आरोप, सजा कब?

MP में 11 IAS के तबादले: आईएएस निधि निवेदिता और नेहा जैन को मिली नई जिम्‍मेदारी, 6 जिलों के CEO बदले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gandhi Hospital Rewa, Sanjay Gandhi Hospital Rewa Madhya Pradesh, Sanjay Gandhi Hospital Rewa News Today, Rewa News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com