विज्ञापन

20 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, अक्टूबर तक खाते में आएगा 5 महीनों से अटके पेंशन का पैसा, किसे कितना मिलेगा?

Old Age Pension: राज्य सरकार ने 20.33 लाख बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों का अटका हुआ भुगतान अक्टूबर तक करने की बात कही है. इन लोगों को पिछले पांच महीनों की पेंशन बकाया रकम के साथ मिलने की उम्मीद है.

20 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, अक्टूबर तक खाते में आएगा 5 महीनों से अटके पेंशन का पैसा, किसे कितना मिलेगा?
Pension Arrears payment latest news: सरकार का कहना है कि रुकने के पीछे तकनीकी गड़बड़ियां थीं. 20.33 लाख लाभार्थियों के लंबित पेंशन भुगतान और एरियर को अक्टूबर तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.

Pension Arrears Payment: पिछले काफी समय से पेंशन का इंतजार कर रहे लाखों बुजुर्गों के लिए अब राहत की खबर है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ओडिशा के 20 लाख से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों को कई महीनों से अटकी पेंशन अब त्योहारों से पहले एक साथ मिलने वाली है. पेंशन के साथ बकाया एरियर भी खाते में आएगा., जिससे त्योहारों से पहले उनके चेहरे पर मुस्कान लौट सकती है.  सरकार ने साफ कर दिया है कि पेंशनर्स का बकाया अब जल्द उनके बैंक खातों में पहुंचेगा. साथ ही  एरियर का एक-एक पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा. टेक्निकल इशू के चलते मई महीने से अटकी इस राशि को सरकार इसी अक्टूबर तक पूरी तरह से क्लियर करने जा रही है.  जानिए किस उम्र के लाभार्थी को कितनी पेंशन और कितना एरियर मिलेगा.

20.33 लाख लाभार्थियों का बकाया होगा साफ

ओडिशा विधानसभा में सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नित्यानंद गोंड ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से कुछ लाभार्थियों को पिछले पांच महीनों से पेंशन नहीं मिल पाई है.

सरकार अब इन अटके हुए भुगतानों को पूरा करने की प्रक्रिया में जुटी है. वित्त विभाग, केंद्र सरकार और ट्रेजरी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि अक्टूबर तक पेंडिंग पेंशन और उसका एरियर लाभार्थियों के खातों में भेजा जा सके. चलिए जानते हैं आपके खाते में कितनी रकम आएगी...

60 से 79 साल वालों को मिलेंगे 5,000 रुपये

ओडिशा में इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड एज पेंशन स्कीम (IGNOAPS) के तहत 60 से 79 साल की उम्र के बुजुर्गों को हर महीने ₹1,000 पेंशन मिलती है. अगर किसी लाभार्थी के खाते में पांच महीने के पेंशन नहीं आई है, तो पांच महीने का बकाया  रकम 5,000 होगा. यह  अक्टूबर में एक साथ खाते में ट्रांसफर की बात कही गई है.

80 से अधिक उम्र के पेंशनर्स को 17,500 रुपये का फायदा

80 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 3,500 रुपये की पेंशन दी जाती है. ऐसे लाभार्थियों की पांच महीने की पेंडिंग पेंशन एकसाथ यानी कुल 17,500 मिलने वाली है.इस हिसाब से जिन 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लाभार्थियों की पांच महीने की पेंशन रुकी है, उनके खाते में अक्टूबर में ₹17,500 का बकाया आ सकता है.

ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: ये तीन बड़ी सरकारी कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और किसे मिलेगा मुनाफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Age Pension, Old Age Pension Scheme, Old Age Pension Odisha News, Pension Payment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com