विज्ञापन

MP में 11 IAS के तबादले: आईएएस निधि निवेदिता और नेहा जैन को मिली नई जिम्‍मेदारी, 6 जिलों के CEO बदले

मध्‍य प्रदेश 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर पांच आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. साथ ही, उज्‍जैन और धार समेत 6 जिलों में जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं.

MP में 11 IAS के तबादले: आईएएस निधि निवेदिता और नेहा जैन को मिली नई जिम्‍मेदारी, 6 जिलों के CEO बदले
mp ias officers transfer list: आईएएस निधि निवेदिता और आईएएस नेहा जैन को मिली नई जिम्‍मेदारी.

mp ias officers transfer list: मध्‍य प्रदेश सरकार ने 5 सितंबर को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है और धार, उज्‍जैन, हरदा, विदिशा समेत 6 जिलों के जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए. आदेश के तहत 2006 बैच के आईएएस अनिल सुचारी को प्रबंध संचालक (मध्य प्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल) और सचिव (मप्र शासन) नियुक्त किया गया. इसके पहले वे सागर संभाग के आयुक्त थे.

2012 बैच की आईएएस निधि निवेदिता को महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) और आयुक्त पद से हटाकर, भोपाल में  ओएएसडी, सह प्रमुख राजस्व आयुक्त' और ग्वालियर में 'आयुक्त (भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त)' की जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस निवेदिता कड़क छवि की अफसर हैं. राजगढ़ कलेक्टर रहते हुए वे एक थप्पड़ कांड से सुर्खियों में रही थीं. 

2018 की आईएएस अफसर नेहा जैन को अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम उज्जैन नियुक्‍त किया गया है. आईएएस नेहा जैन ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 14 हासिल की थी. इससे पहले वे डेंटल सर्जन रही चुकी हैं, वे राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट और भरतनाट्यम डांसर भी हैं. 

इन आईएएस अफसरों को मिली ये जिम्‍मेदारी

  • दिलीप कुमार: सागर संभाग के आयुक्त बनाए गए 
  • अनुभा श्रीवास्तव: सचिव, राजस्व विभाग 
  • नेहा मारव्या सिंह: प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल और अपर सचिव नियुक्त की गईं. 
  • अनुराग वर्मा: प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल और अपर सचिव.
  • मयंक अग्रवाल: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन- ग्रामीण और मिशन संचालक (समग्र नर्मदा मिशन भोपाल) बनाए गए.
  • संदीप जीआर: वि.क.अ.-सह-आयुक्त (महिला एवं बाल विकास, भोपाल) और पदेन अपर सचिव नियुक्त किए गए.
  • अवि प्रसाद : प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल नियुक्‍त किए गए.  
mp ias officers transfer list: मध्‍य प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले

mp ias officers transfer list: मध्‍य प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

  • रघुराज एमआर: सचिव (श्रम विभाग) को, सचिव (तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग) का अतिरिक्त प्रभार.
  • तरूण राठी: आयुक्त (आदिवासी विकास) को संचालक (आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET एवं अनुसंधान संस्थान) का अतिरिक्त प्रभार.
  • कुमार पुरुषोत्तम: अपर सचिव, मुख्यमंत्री को आयुक्त (उद्योग) और प्रबंध संचालक (लघु उद्योग निगम) का अतिरिक्त प्रभार.
  • शीतला पटले: सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर को श्रम आयुक्त (इंदौर) का अतिरिक्त प्रभार.
  • अनिशा श्रीवास्तव: कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार.

पांच जिलों के नए सीईओ को भी जानिए

  • नरोत्तम प्रसाद भार्गव सीईओ, जिला पंचायत हरदा
  • अखिलेश कुमार जैन सीईओ, जिला पंचायत धार
  • सुरभि तिवारी सीईओ, जिला पंचायत विदिशा 
  • ओमप्रकाश सनोडिया अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन
  • शैलेन्द्र सिंह सीईओ, जिला पंचायत दतिया
  • सपना त्रिपाठी सीईओ, जिला पंचायत सतना

मध्य प्रदेश में 32 IAS के तबादले, पावर कपल सृष्टि देशमुख-नागार्जुन गौड़ा की खंडवा से विदाई, देखें पूरी सूची

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Ias Transfer List, MP IAS Transfers, IAS Transfers, MP News, Bhopal News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com