विज्ञापन

CM मोहन यादव ने खुद तोड़ना शुरू किया अपना पैतृक घर, सड़क चौड़ी होने के लिए टूटने हैं कई मकान

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिसके तहत तहत सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान भी जद में आ रहा है. खास बात यह है कि सीएम मोहन यादव ने खुद गेती चलाकर अपना मकान गिराने की शुरुआत की है.

CM मोहन यादव ने खुद तोड़ना शुरू किया अपना पैतृक घर, सड़क चौड़ी होने के लिए टूटने हैं कई मकान
सीएम मोहन ने खुद की अपने मकान को तोड़ने की शुरुआत
  • उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान भी तोड़ा जा रहा है.
  • सीएम मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर खुद अपना मकान तोड़ने की शुरुआत कर दी है.
  • सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए उज्जैन में कई सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है.
उज्जैन:

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के आयोजन को लेकर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है. इसकी जद में खुद सीएम मोहन यादव का पैतृक घर आ रहा है. ऐसे में रविवार को सीएम मोहन यादव ने खुद गेती चलाकर अपना मकान तोड़ने की शुरुआत की है. सीएम के अलावा उनकी बहन और बीजेपी नेता कलावती का मकान भी जद में आया है, उसे भी तोड़ा जाएगा. हालांकि मकान को देखकर सीएम मोहन यादव भावुक हो गए. लेकिन सड़क चौड़ीकरण के लिए परिवार ने मकान का हिस्सा तोड़ने और उसका मुआवजा नहीं लेने की बात कही है. जिसके बाद मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

उज्जैन में मकान तोड़ने का काम शुरू 

दरअसल, उज्जैन में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक के करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. इस रास्ते में करीब 272 मकान जद में आ रहे हैं, जिन पर लाल निशान लगा दिए गए थे. जिसमें सीएम मोहन यादव का पैतृक मकान भी शामिल था. उज्जैन नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. रविवार को सीएम मोहन यादव ने खुद अपना मकान तोड़ने की शुरुआत की है. मोहन यादव के इस पुश्तैनी मकान का लगभग 2.30 से 2.90 मीटर हिस्सा तोड़ा जाएगा. जिसका परिवार ने मुआवजा लेने से भी मना कर दिया है. 

1972 में बना था सीएम मोहन यादव का यह मकान 

दरअसल, उज्जैन में सीएम मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने साल 1974 में यह मकान बनाया था. इसी घर में उनका जन्म हुआ था. बचपन उनका इसी मकान में बीता था. छात्र राजनीति से सियासत में उतरे सीएम मोहन यादव इसी मकान में रहते हुए पहली बार कॉलेज अध्यक्ष चुने गए थे और लंबे राजनीतिक सफर के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं. वर्तमान में इस घर में उनके चाचा का परिवार रहता है. 

ये वीडियो भी देखिए 

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी 

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 महाकुंभ के लिए शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है. अलग-अलग इलाकों में मकानों को तोड़ा जा रहा है. उज्जैन नगर निगम की तरफ से लगातार यह कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः बीच में समंदर आ गया नहीं तो अरब से चुनाव लड़ते राहुल गांधी- मोहन यादव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Mohan Yadav, Ujjain News, Cm Mohan Yadav News, Ujjain News Mp, Simhastha 2028
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com