NDTV Defence Summit 2026: NDTV डिफेंस समिट 2026 का थीम है- 'इंडियाज न्यू डिफेंस एज' (भारत की नई रक्षा क्षमता). ये NDTV का एक खास मंच है, जिसमें भारत के रक्षा क्षेत्र के नीति-निर्माताओं, सैन्य नेतृत्व, रक्षा उद्योग के दिग्गजों और रणनीतिक विशेषज्ञ शिरकत करते हैं. इस साल का समिट भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता पर केंद्रित है. इसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' से मिले ऑपरेशनल सबक से लेकर AI, ड्रोन, अंतरिक्ष क्षमताओं और ऑटोनॉमस सिस्टम (खुद काम करने वाले सिस्टम) को तेजी से अपनाने तक, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और रक्षा निर्माण में मजबूत 'आत्मनिर्भरता' से लेकर नई ग्लोबल पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी अलायंस तक के विषयों पर चर्चा हो रही है.
NDTV Defence Summit 2026 LIVE देखें
Defence Summit 2026 LIVE: टेक्नोलॉजी और आधुनिक सैन्य रणनीति ने बदला युद्ध का स्वरूप: सेना प्रमुख धीरज सेठ
NDTV डिफेंस समिट में सेना प्रमुख धीरज सेठ ने कहा कि टेक्नोलॉजी और आधुनिक सैन्य रणनीति की वजह से "रुक-रुककर होने वाले युद्ध" (wars with pause) हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "टेक्नोलॉजी निश्चित रूप से लड़ाइयों को छोटा कर रही है, लेकिन जरूरी नहीं कि यह पूरे युद्ध को भी छोटा करे. इसलिए, इस दौर के युद्धों को सबसे बेहतर तरीके से 'रुक-रुककर होने वाले युद्ध' कहा जा सकता है. असल में, 'विराम' (pause) सैन्य रणनीति का हिस्सा बन रहा है. यह विराम संघर्ष पर हावी होने का संकेत नहीं है, बल्कि सिर्फ संघर्ष की तीव्रता और उसके रूप में बदलाव को दिखाता है."

"भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हमले के लिए तैयार": पाकिस्तान को राजनाथ सिंह का बड़ा संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एक बड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हमले के लिए तैयार रहेगा. उन्होंने कहा, "भारत शांति में विश्वास करता है, युद्ध नहीं चाहता. भारत किसी और की जमीन पर कब्जा नहीं करना चाहता, न ही किसी को धमकाना चाहता है. लेकिन खामोशी और कमजोरी में फर्क होता हैण् भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा.. जब तक हमारा पड़ोसी देश आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा, हम आतंकवादियों के खिलाफ किसी भी हमले के लिए तैयार रहेंगे - हम उन्हें और दुनिया को यह बताना चाहते हैं."
NDTV Defence Summit LIVE: राजनाथ सिंह ने भारत के आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया
NDTV डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने की बात कही. उन्होंने कहा, "चिप्स से लेकर जहाज़ों तक, स्क्रू से लेकर पूरे हथियार सिस्टम तक, भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना चाहिए. 'मेड इन इंडिया' सिर्फ एक मैन्युफैक्चरिंग लेबल नहीं है. 'मेड इन इंडिया' अब 'ट्रस्ट इंडिया' (भारत पर भरोसा) में बदल रहा है."
Defence Summit 2026 LIVE: "शांति के समय जिनता ज्यादा पसीना, युद्ध के समय उतना कम खून", राजनाथ सिंह
एनडीटीवी डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "ऊर्जा के स्रोतों में विविधता लाई गई है. अगर आप शांति चाहते हैं, तो शांति के लिए तैयारी करें. यह एक अंग्रेजी कहावत है. एक और कहावत है: शांति के समय आप जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, युद्ध में उतना ही कम खून बहेगा. हमने इन दोनों बातों को ध्यान में रखा है और युद्ध की तैयारी की है. आज का सैनिक सिर्फ एक सैनिक नहीं है, वे मल्टी-डोमेन माहौल में काम करते हैं."

Defence Summit 2026 LIVE: स्क्रू से लेकर मिसाइल तक भारत सब बना रहा... NDTV डिफेंस समिट में राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. हम फोकस भविष्य की ओर है. हम आज स्क्रू से लेकर मिसाइल तक सब बना रहे हैं. हमारी कोशिश हर उस हथियार का निर्माण भारत में करने की है, जिसका इस्तेमाल हम कर रहे हैं. ऐसे में हम रक्षा बजट में भी लगातार इजाफा कर रहे हैं, आंकड़े इस बात के गवाह हैं.
NDTV Defence Summit LIVE:: राजनाथ सिंह ने कहा, "हम आत्मनिर्भर हैं और भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं"
NDTV डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सिर्फ मौजूदा जरूरतों तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने कहा, "हम 'आत्मनिर्भर' हैं और भविष्य की ओर देख रहे हैं. हमने बड़े और संरचनात्मक सुधार किए हैं. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बहुत बढ़ावा मिला है. हम कई देशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं. दूसरे देशों का विश्वास भारत पर पिछले कुछ देशों में बढ़ा है."
Defence Summit 2026 LIVE:: राजनाथ सिंह ने कहा, "दुनिया के हालात तेजी से बदल रहे हैं, युद्ध अब सिर्फ सिमा पर नहीं"
NDTV डिफेंस समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के हालात अभी तेजी से बदल रहे हैं. हम 5th जनरेशन के वारफेयर में हैं. अब युद्ध सिर्फ सीमा पर नहीं लड़ा जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने युद्ध का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है. इसके अनुसार ही भारत भी अपनी रक्षा जरूरतों में बदला कर रहा है.
India Defence LIVE: AI ने पूरे डिफेंस सेक्टर का स्वरूप बदल दिया- राजनाथ सिंह
एनडीटीवी डिफेंस समिट में राजनाथ सिंह ने बताया कि पिछले 12 सालों में भारत के रक्षा क्षेत्र की क्षमता काफी बढ़ी है. इधर, युद्ध लड़ने के तरीकों में भी बदलाव आया है. आज हम 5th जनरेशन के वॉर जान में हैं. AI ने पूरे डिफेंस सेक्टर का स्वरूप बदल दिया है.
NDTV Defence Summit LIVE: राजनाथ सिंह पहुंचे, NDTV डिफेंस समिट जल्द ही होने वाला है शुरू
NDTV डिफेंस समिट 2026 - 'इंडियाज़ न्यू डिफेंस एज' (India's New Defence Edge), जो NDTV का खास और हाई-लेवल डिफेंस फोरम है, एक नए एडिशन के साथ फिर से आ रहा है. एक दिन चलने वाला यह सम्मेलन जल्द ही शुरू होगा और इसमें डिफेंस के सीनियर अधिकारी, मिलिट्री ऑफिसर और इंडस्ट्री के लीडर्स एक साथ शामिल होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ समिट के लिए पहुंच चुके हैं.