विज्ञापन

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाओ : ग्वालियर में पति की गुहार; 10 शादियां, ठगी और 5 लाख की वसूली मांगने का आरोप

ग्वालियर में एक युवक ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पत्नी पर जेवर चोरी, 5 लाख रुपये की मांग, धमकी और कई शादियां करने के आरोप लगाए हैं. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाओ : ग्वालियर में पति की गुहार; 10 शादियां, ठगी और 5 लाख की वसूली मांगने का आरोप
ग्वालियर में पति की गुहार: पत्नी पर 10 शादियां, ठगी और 5 लाख की वसूली मांगने का आरोप

Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक विवादों से जुड़ी सामान्य धारणाओं को उलट दिया है. बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से ही सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके परिजन शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह से जुड़े हैं. शिकायतकर्ता का दावा है कि शादी के बाद घर से लाखों रुपये के जेवरात गायब हो गए और अब पत्नी उस पर पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रही है. पैसे नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. पत्नी को बंदूकों से लगाव है, उसने कई फोटो गन के साथ खिंचवाई हैं.

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने का आरोप

राहुल ने पुलिस को कुछ फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं. उसका आरोप है कि पत्नी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें और स्टेटस साझा कर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करती है. साथ ही उसने यह भी दावा किया है कि उसे अनजान नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

Gwalior Crime News: बंदूक के साथ पोज देती पत्नी

Gwalior Crime News: बंदूक के साथ पोज देती पत्नी

एसएसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित पति

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी राहुल जाटव ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी, सास, साली और शिवपुरी साइबर सेल में पदस्थ एक आरक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. राहुल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी निवासी राखी जाटव के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी की गतिविधियों पर संदेह होने लगा.

Gwalior Crime News: शिकायती पत्र के साथ पति

Gwalior Crime News: शिकायती पत्र के साथ पति

जेवर चोरी कराने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के दौरान ही पत्नी ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मदद से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करवा दिए. राहुल का कहना है कि इस मामले में पहले से संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. उसके अनुसार लाखों रुपये मूल्य के जेवर गायब हुए हैं, जिसकी जांच की मांग की गई है.

घर छोड़कर चली गई पत्नी

राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी 15 मई को ससुराल आई थी, लेकिन 23 मई को बिना किसी सूचना के घर छोड़कर चली गई. इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क कर उस पर आर्थिक दबाव बनाना शुरू किया गया.

पांच लाख रुपये की मांग और धमकी का आरोप

पीड़ित पति का दावा है कि पत्नी द्वारा उससे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है. राहुल के अनुसार पैसे नहीं देने पर झूठे कानूनी मामलों में फंसाने, मीडिया के सामने गलत आरोप लगाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है. शिकायत में कहा गया है कि पत्नी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो गंभीर आरोप लगाकर उसे परेशानी में डाल देगी.

Gwalior Crime News: शादी के दो महीने बाद विवाद, पत्नी पर जेवर चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Gwalior Crime News: शादी के दो महीने बाद विवाद, पत्नी पर जेवर चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

पहले भी कई शादियां करने का दावा

राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने शिवपुरी जाकर पत्नी के बारे में जानकारी एकत्र की तो उसे पता चला कि वह पहले भी कई शादियां कर चुकी है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल करने की मांग की है.

बैंक खातों की जांच की मांग

शिकायत में राहुल ने पत्नी, उसकी मां और बहन के बैंक खातों की जांच की मांग भी की है. उसका कहना है कि यदि वित्तीय लेनदेन की जांच की जाए तो कथित ठगी से जुड़े तथ्य सामने आ सकते हैं.

आरक्षक पर भी लगाए गंभीर आरोप

शिकायत में शिवपुरी साइबर सेल में पदस्थ एक आरक्षक का भी उल्लेख किया गया है. राहुल का आरोप है कि संबंधित आरक्षक अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसकी निजी जानकारी जुटाकर पत्नी तक पहुंचा रहा है. उसने इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में पत्नी द्वारा शादी के बाद घर छोड़ने, कई शादियां करने और जेवरात से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. मामले की जांच बिजौली थाना पुलिस को सौंप दी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम रील ने खोली शिकारियों की पोल: दुर्लभ विशाल गिलहरी और बंदर का शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : MP में आंध्रप्रदेश से आएंगे वाइल्ड डॉग्स, राजस्थान से सोन चिड़िया; CM मोहन यादव ने टास्क फोर्स को दी मंजूरी

यह भी पढ़ें : राजस्थान में FIR के बाद बढ़ीं MP पुलिस अधिकारियों की मुश्किलें, निलंबन और विभागीय जांच की मांग

यह भी पढ़ें : शौर्य चक्र विजेता ‘राम-लक्ष्मण' की जोड़ी; 155 एनकाउंटर, जहां पोस्टिंग वहीं नक्सलियों के बन जाते थे काल

लेखक के बारे में
img
Dev Shrimali
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior News, Marriage Dispute, MP Crime News, Marriage Fraud Case, Extortion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com