विज्ञापन

MP के उज्जैन में लव जिहाद का नया ग्रूमिंग पैटर्न आया सामने; नाबालिग लड़की के साथ क्या हुआ जानिए

Love Jihad Case: सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि नाबालिग के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि “लड़की बुर्के में मिली.

MP के उज्जैन में लव जिहाद का नया ग्रूमिंग पैटर्न आया सामने; नाबालिग लड़की के साथ क्या हुआ जानिए
Love Jihad Case: MP के उज्जैन में लव जिहाद का नया ग्रूमिंग पैटर्न आया सामने; नाबालिग लड़की के साथ क्या हुआ जानिए

MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में लव जिहाद (Love Jihad) से जुड़े एक गंभीर मामले में अब ग्रूमिंग पैटर्न (Grooming Pattern) का नया रूप सामने आया है. चिमनगंज थाने में दर्ज इस मामले में एक नाबालिग लड़की को पहले प्रेमजाल में फंसाया गया और फिर उसे दूसरे युवक को सौंप दिया गया. पुलिस ने लड़की को इंदौर से बुर्के में छिपा हुआ बरामद किया है. एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Love Jihad Case: उज्जैन में सामने आया नया ग्रूमिंग पैटर्न

Love Jihad Case: उज्जैन में सामने आया नया ग्रूमिंग पैटर्न

नाबालिग को भगाकर इंदौर ले गया युवक

घटना आगर नाका क्षेत्र की अवैध कॉलोनी की है. पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को 15 साल की किशोरी को 19 वर्षीय युवक ईमान अपने साथ इंदौर ले गया. जांच में पता चला कि लड़की को भगाने में उसकी दो सहेलियों और आरोपी के परिवार ने मदद की थी. जब पुलिस ने खोजबीन की तो किशोरी इंदौर के एक घर में बुर्के में छिपी हुई मिली. ईमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला और गंभीर निकल आया.

6 महीने पहले रचा गया था प्रेमजाल, फिर साथी को सौंप दिया

पूछताछ में सामने आया कि करीब छह महीने पहले अहमदनगर के एक नाबालिग आरोपी ने लड़की को प्रेमजाल में फँसाया था. उसने शोषण किया और ब्रेकअप के बाद अपने दोस्त मोईन को लड़की के पीछे लगा दिया. मोईन ही उसे इंदौर ले गया और मुस्लिम बहुल इलाके में रिश्तेदार के घर बुर्का पहनाकर छिपाया हुआ था.

हिंदू जागरण मंच ने लगाया ग्रूमिंग गैंग का आरोप

हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने आरोप लगाया कि लड़की को मानसिक रूप से प्रभावित करने में उसकी मुस्लिम सहेली और पड़ोसी की अहम भूमिका रही. उन्होंने कहा कि नाबालिगों को धीरे‑धीरे फँसाकर उनके साथ यौन, आर्थिक या भावनात्मक शोषण करना और फिर उन्हें गैंग के अन्य लोगों तक पहुँचाना ही ग्रूमिंग गैंग पैटर्न होता है. उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने में स्थानीय लोगों रितेश माहेश्वरी, अंशुल परमार, हेमंत सोनी और राहुल मालवीय की भी भूमिका रही.

क्या होता है ग्रूमिंग गैंग पैटर्न?

अर्जुन भदौरिया ने ग्रूमिंग गैंग पैटर्न को चार चरणों में समझाया

1. टार्गेट चुनना

  • नाबालिग लड़कियाँ
  • कमजोर या टूटे परिवार
  • भावनात्मक रूप से असुरक्षित बच्चे
  • ऐसे परिवार जहाँ पुरुष न हो या नशे की समस्या हो

2. विश्वास बनाना

  • प्यार, दोस्ती, गिफ्ट, मोबाइल
  • “मैं तुम्हें समझता हूँ” जैसी बातें

3. परिवार और समाज से दूरी बनाना

  • माता‑पिता को गलत ठहराना
  • धर्म और संस्कृति को हेय दिखाना

4. शोषण और नियंत्रण

  • वीडियो/फोटो से ब्लैकमेल
  • जबरन संबंध, तस्करी या देह व्यापार
  • कई मामलों में धर्म परिवर्तन या विवाह के लिए दबाव

सीएसपी ने कहा- 24 घंटे में बरामद की गई पीड़िता

सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि नाबालिग के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि “लड़की बुर्के में मिली. उसे भगाने और छिपाने में जिनकी भी भूमिका रही है, उनकी जांच जारी है. पीड़िता के 164 बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

यह भी पढ़ें : Love Jihad Case: शुभम से अमन बनने के बाद घर वापसी; विश्वास सारंग ने कहा मुस्लिम युवक फिर अपनाएगा सनातन धर्म

यह भी पढ़ें : MP की स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न में; इस तारीख से शुरू हो रहे हैं एग्जाम

यह भी पढ़ें : MP की राजधानी में युवतियों को निशाना बनाने वाला 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार, इस वजह से करता था हमला

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Jihad Case, Ujjain Love Jihad Case, Grooming Pattern, What Is Grooming Pattern, Love Jihad Grooming Pattern
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com