विज्ञापन

कोरिया में पत्नी पर हैवानियत: मुंडन कर चेहरे पर पोती कालिख, जबरन पेशाब पिलाने का आरोप; पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला ने पति पर मुंडन करने, चेहरे पर कालिख पोतने, मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

कोरिया में पत्नी पर हैवानियत: मुंडन कर चेहरे पर पोती कालिख, जबरन पेशाब पिलाने का आरोप; पति गिरफ्तार
पति की हैवानियत का खौफनाक चेहरा: पत्नी का मुंडन, चेहरे पर पोती कालिख, जबरन पिलाया पेशाब; आरोपी गिरफ्तार

Korea Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न का एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पटना थाना क्षेत्र के कटकोना पंडोपारा गांव में एक महिला ने अपने पति पर अमानवीय अत्याचार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि पति ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि हाथ-पैर बांधकर सिर का मुंडन कर दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. इतना ही नहीं, आरोपी पर महिला को जबरन पेशाब पिलाने का भी आरोप है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

कोरिया जिले के कटकोना गांव का मामला

यह पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकोना पंडोपारा गांव का है. पीड़िता तारा बाई मूल रूप से सूरजपुर जिले के करंजी गांव की निवासी है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से अपने पति जितेंद्र घसिया और बच्चों से अलग रह रही थी. वर्तमान में वह अपने रिश्तेदार के घर पंडोपारा घसिया मोहल्ले में रह रही थी.

Korea Crime News: आरोपी पति गिरफ्तार

Korea Crime News: आरोपी पति गिरफ्तार

पति पहुंचा और शुरू हुआ विवाद

पीड़िता के अनुसार 14 जून को उसका पति जितेंद्र घसिया उसके रहने के स्थान पर पहुंचा. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने हिंसक रूप अपना लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.

हाथ-पैर बांधकर किया अमानवीय अत्याचार

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और फिर जबरन उसके बाल काटकर सिर का मुंडन कर दिया. इसके बाद महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे अपमानित किया गया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर उसे सामाजिक रूप से बेइज्जत करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया.

Latest and Breaking News on NDTV

जबरन पेशाब पिलाने का आरोप

महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले बच्चों से उसके ऊपर पेशाब कराया और बाद में वही पेशाब उसे जबरन पिलाया. इस आरोप ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पटना थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

वायरल वीडियो बना अहम साक्ष्य

जांच के दौरान घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं.

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें : CG News: लव मैरिज के बाद पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, मुंडन किया और जबरन पिलाया पेशाब

यह भी पढ़ें : आदिवासी vs वनवासी; राष्ट्रपति मुर्मू के बयान से सियासी पारा चढ़ा, MP में BJP व कांग्रेस आमने-सामने, ये है मामला

यह भी पढ़ें : मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाओ : ग्वालियर में पति की गुहार; 10 शादियां, ठगी और 5 लाख की वसूली मांगने का आरोप

यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम रील ने खोली शिकारियों की पोल: दुर्लभ विशाल गिलहरी और बंदर का शिकार करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में
img
Manoj Kumar Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korea News, Husband Arrested, Wife Assault, Domestic Violence, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com