विज्ञापन

बस 15 दिन इंतजार करें, अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं... राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर CM योगी का पहला बयान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने कभी राम भक्तों और कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, वे अब उपदेश देने निकले हैं.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी का एक्शन.
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर रामभक्तों को भरोसा देते हुए कहा कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें
  • सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच के आदेश दिए हैं. SIT की जांच से पूरा सच सामने आएगा.
  • अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया, वे अब उपदेश देने निकले हैं
लखनऊ:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद सामने आने के 17 दिन बाद सीएम योगी ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. विवाद सामने आने के बाद शुक्रवार को पहली वह बार अयोध्या पहुंचे. हर किसी को इस मामले पर सीएम योगी के बयान का इंतजार था. उन्होंने रामभक्तों को भरोसा देते हुए कहा है कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें, थोड़ा धैर्य बनाए रखें और बल्कुल भी चिंता न करें.सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच के आदेश दिए हैं. जांच पूरी होने पर पूरा सच सामने आएगा और जो भी अपराधी होगा वह बचेगा नहीं.

अपराधी जो भी हो, वह बचेगा नहीं

सीएम योगी ने लोगों से SIT की रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी न करने की अपील करते हुए कहा कि इससे जांच प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि गैरजरूरी रूप से किसी का चरित्र हनन न करें और अयोध्या को बदनाम न करें. अपराधी जो भी होगा, वह बचेगा नहीं. अखिलेश पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि वो लोग हमें क्या बताएंगे जो राम भक्तों को अपमानित करते थे और माफिया की कब्र पर जाकर फातिया पढ़ते थे, वो हमें अब राम भक्ति का उपदेश देने चले हैं. 

अखिलेश पर सीएम योगी का तंज

वहीं राम मंदिर चोरी के अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर सपा पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने कभी राम भक्तों और कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था और 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर लाठियां बरसाई थीं, वे अब उपदेश देने निकले हैं.सीएम योगी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी गैर-जिम्मेदाराना या लापरवाही भरी टिप्पणी न करें, जिससे राम भक्तों की भावनाएं आहत हों.

सबूत हों तो SIT को सौंपें, बस 15 दिन इंतजार करें

अगर किसी के पास दस्तावेजी सबूत हैं, तो उन्हें SIT को सौंप दें. वह जांच करेगी. उन्होंने राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि भगवान राम ने हमें 'मर्यादा' (उचित और गरिमापूर्ण आचरण) का पाठ पढ़ाया और गरिमा के साथ जीने के लिए प्रेरित किया. इसी गरिमा को बनाए रखते हुए, हमारे पूर्वजों ने भगवान राम के पवित्र स्थल को वापस पाने के लिए 500 सालों तक संघर्ष किया. हमने पांच सदियों तक यह संघर्ष किया है. बस 15 दिन और इंतजार कर लें.

SIT जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

सीएम योगी ने कहा कि हमारी पावन अयोध्या के नाम पर  जय श्री राम का नारा लगाने पर सपा के लोग गोली चलाते थे.इन लोगों के दोगलेपन को देखो जिस कांग्रेस ने प्रभु श्री राम का मंदिर नहीं बन सके, इसके लिए एड़ी चोटी का दम लगाया, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा लगाया कि श्री राम हुए ही नहीं. आज उसी कांग्रेस की बेशर्मी देखिए, वहीं सपा को देखिए जो कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ. राम भक्तों, कारसेवकों पर गोली चलाने, जय श्री राम बोलने वालों पर लाठी चलाने वाले कह रहे है कि राम भक्तों का अपमान हुआ. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बैठाई है, SIT जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है.

ये भी पढ़ें- रामलला का हार और चरण पादुका भी हो गए चोरी? पुजारी, टिन्नू यादव समेत कई शक के घेरे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Ayodhya, Ram Mandir Scam, Ram Mandir Donation, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com