विज्ञापन

NEET वालों के लिए रेलवे ने की अलग से व्यवस्था, स्पेशल ट्रेनें चलाईं, इन ट्रेनों में बढ़ाई कोचों की संख्या

NEET परीक्षा के दिन भीड़ और कनेक्टिविटी की टेंशन खत्म. SECR ने 20 से 24 जून तक कई स्पेशल ट्रेनें और एक्स्ट्रा जनरल कोच लगाए हैं.

NEET वालों के लिए रेलवे ने की अलग से व्यवस्था, स्पेशल ट्रेनें चलाईं, इन ट्रेनों में बढ़ाई कोचों की संख्या

NEET परीक्षा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है. इससे छत्तीसगढ़ के शहरों में नीट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह बहुत राहत देगा, जिससे कि शहर आपस में जुड़ जाएंगे. साथी भीड़ को भी नियंत्रित करने में आसानी होगी.

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू/पैसेंजर स्पेशल

  • कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 जून को कोरबा से सुबह 10 बजे रवाना होगी.  
  • चांपा- 10:50 बजे
  • जांजगीर नैला- 11:05 बजे
  • अकलतरा- 11:21 बजे
  • बिलासपुर- 12:10 बजे
  • बिल्हा- 12:42 बजे
  • भाटापारा- 13:13 बजे
  • तिल्दा नेवरा- 13:36 बजे
  • रायपुर- 14:55 बजे
  • भिलाई पावर हाउस- 15:39 बजे
  • दुर्ग- 16:15 बजे
  • फिर यह ट्रेन दुर्ग से 20 जून की शाम 07:05 बजे चलेगी. फिर इसी रूट से रात के 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी.

छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

यह ट्रेन 21 जून को छिंदवाड़ा से शाम 6 बजे चलेगी. मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुए रात के 10:50 बजे इतवारी पहुंचेगी.

  • हसदेव एक्सप्रेस का 21 जून के लिए अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तार किया गया है.
  • कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस भी दुर्ग तक चलेगी. रायपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी, जो भिलाई पावर हाउस 11:20 बजे, भिलाई नगर 11:27 बजे और फिर 11:45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी.
  • रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से शाम को 4:30 बजे रवाना होगी. भिलाई नगर 4:37 बजे, भिलाई पावर हाउस 4:43 बजे होते हुए रात को 9:50 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी.
  • नोट- कोरबा–रायपुर–कोरबा के बीच गाड़ी के निर्धारित समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
  • अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था 
  • 20 जून को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 7 सामान्य कोच अतिरिक्त जोड़े गए हैं.
  • 21 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 7 सामान्य कोच जोड़े.
  • 21 से 23 जून तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 7 कोच.
  • 22 से 24 जून कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 7 सामान्य कोच.
  • 19 से 21 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.
  • 20 से 22 जून तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.
  • 19 से 21 जून तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.
  • 21 से 23 जून तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.
  • 19 से 21 जून तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.
  • 20 से 22 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त सामान्य कोच.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और नीट परीक्षार्थियों से अपील की है कि इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाएं और समय से अपने गंतव्य तक पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों. रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

लेखक के बारे में
img
नीलेश त्रिपाठी
रिपोर्टर
प्रिंट, डिजिटल और टीवी पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा समय से सक्रिय. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अखबारी दुनिया में एंट्री, भिलाई में दैनिक भास्कर, हरि... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com