- ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में चूहे ने 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक कुतर दी.
- यात्रियों की शिकायत के बाद भी रेलवे ने कोई कार्रवाई नहीं की.
- चूहा कोच में ही घूमता रहा और रात में उसने सो रहे बुजुर्ग की नाक काट ली.
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस: जिस फर्स्ट एसी कोच में यात्री आरामदायक और सुरक्षित सफर की उम्मीद करता है, वहीं अगर रात के सन्नाटे में चूहा बिस्तर तक पहुंच जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हालात कितने खबरा होंगे. चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में ऐसा ही कुछ हुआ. ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग एचपी करण की सोते समय चूहे ने नाक कुतर दी. हैरानी वाली बात यह है कि करण परिवार ने यात्रा शुरू होते ही कोच में चूहा घूमने और गंदगी की शिकायत रेलवे स्टाफ से की थी, लेकिन इसके बाद भी चूहों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई.

indore una express first ac coach rat bites elderly passenger nose.
शिकायत के बाद सफाई हुई, चूहा नहीं पकड़ा गया

indore una express first ac coach rat bites elderly passenger.
रात में सो रहे बुजुर्ग की नाक कुतरी
विजय ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे उनके बुजुर्ग पिता एचपी करण सो रहे थे. इस दौरान चूहा उनकी सीट पर पहुंचा और उनकी नाक काट दी. अचानक हुए हमले से पिता और हम सभी घबरा गए. ट्रेन में मदद मांगी गई. आगरा पहुंचने पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को देखा. प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने कहा कि गंभीर उपचार की जरूरत नहीं है. इंदौर पहुंचते ही परिजनों ने बुजुर्ग को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रेबीज से बचाव पहला इंजेक्शन लगाया और आगे चार और इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Watch Video: इलेक्ट्रिक ट्रैक लगाती ट्रेन के सामने कूदने वाली थी महिला, दौड़कर बचाया
रेलवे की व्यवस्था पर सवाल
परिवार ने घटना को लेकर रेलवे की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब फर्स्ट एसी जैसे कोच में चूहे की मौजूदगी की शिकायत पहले ही कर दी गई थी, तो उसे हटाने के लिए तत्काल कदम क्यों नहीं उठाया गया. बता दें कि चूहों का आतंक सिर्फ ट्रेन तक सीमित नहीं है. कुछ समय पहले इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल परिसर में भी भोपाल निवासी नीरज को चूहे ने काट लिया था. इसके बाद एयरपोर्ट की सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं