विज्ञापन

छठ स्पेशल ट्रेनों में अब भी खाली हैं हजारों सीटें! यूपी और बिहार आने-जाने के लिए तुरंत चेक करें लिस्ट और बुक करें कंफर्म टिकट

लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद वापसी या बचे हुए सफर के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है. दरअसल, 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चलने वाली तमाम छठ पूजा विशेष गाड़ियों में स्लीपर, एसी और सेकंड सिटिंग क्लास में अब भी सैकड़ों सीटें खाली हैं. किन ट्रेनों में कितनी बर्थ उपलब्ध हैं, जानिए पूरी लिस्ट और झटपट बुक करें अपना कंफर्म टिकट.

छठ स्पेशल ट्रेनों में अब भी खाली हैं हजारों सीटें! यूपी और बिहार आने-जाने के लिए तुरंत चेक करें लिस्ट और बुक करें कंफर्म टिकट
सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों में अब भी मिल रही हैं सीटें.
NDTV

Chhath Special Trains Seat Availability: महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों के लिए बहुत ही अहम खबर है. दरअसल, रेलवे की ओर से जारी ताजा सीट उपलब्धता सूची (Seat Availability List) के मुताबिक, 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच चलने वाली कई छठ स्पेशल गाड़ियों में अब भी बड़ी संख्या में बर्थ और सीटें खाली हैं. अगर आपको भी इस त्योहारी सीजन में यात्रा करनी है या वापसी का प्लान है, तो आप तुरंत IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए इन ट्रेनों में अपनी कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं. आइए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख ट्रेनों और उनमें उपलब्ध सीटों के आंकड़ों पर.

प्रमुख छठ स्पेशल ट्रेनों में सीट उपलब्धता की स्थिति

रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक डेटा के मुताबिक, दानापुर, पटना, बरौनी, गया, समस्तीपुर और रक्सौल से खुलने वाली विभिन्न स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों जैसे  स्लीपर. थर्ड एसी, सेकंड एसी और चेयर कार में सीटें उपलब्ध हैं.
 

  •  ट्रेन सं. 09824 (दानापुर  सगौर स्पेशल): 16 नवंबर के लिए स्लीपर में 107, 2A में 32 और 3A में 2 सीटें उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 09716 (पटना  कोटा/खातीपुरा स्पेशल): 24 नवंबर को यात्रा के लिए 3A में 412, 3E में 99 और 2A में 1 सीट खाली है.
  •  ट्रेन सं. 08756 (बरौनी  दुर्ग स्पेशल): 19 नवंबर को 3A श्रेणी में 425 बर्थ उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 08626 (पूर्णिया कोर्ट  रांची स्पेशल): 21 नवंबर को स्लीपर में 588 और 28.11.2026 को स्लीपर में 718 सीटें खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 08587 (पटना  विशाखापट्टनम स्पेशल): 23 नवंबर के लिए स्लीपर में 134 और 3A में 227 सीटें उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 08110 (दरभंगा  शालीमार स्पेशल): 25 नवंबर को स्लीपर में 652, 3A में 140 और 2A में 102 बर्थ खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 07610 (पटना  नांदेड़ स्पेशल): 26 नवंबर के लिए स्लीपर में 421 और 3A में 33 सीटें उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 06196 (रक्सौल  पोदानूर पूजा स्पेशल): 17 नवंबर को स्लीपर में 505, 3A में 106 और 2A में 50 सीटें खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 05591 (दरभंगा पोदानूर पूजा स्पेशल): 18 नवंबर के लिए स्लीपर में 657 और 2A में 53 बर्थ उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 05533 (दरभंगा  हडपसर स्पेशल): 24 नवंबर को स्लीपर में 244, 3A में 164 और 3E में 155 सीटें खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 05079 (पाटलिपुत्र  रामनगर स्पेशल): 29 नवंबर के लिए स्लीपर में 137, 3A में 100 और 2S में 250 सीटें उपलब्ध हैं.
  •  ट्रेन सं. 03432 (पटना  भागलपुर स्पेशल): 23 और 30 को स्लीपर में 427 से अधिक और 3A में 293 सीटें खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 03216 (पाटलिपुत्र  पूर्णिया कोर्ट स्पेशल): नवंबर के विभिन्न दिनों जैसे 23, 24, 26, 27, 29 और 30 तारीख में स्लीपर श्रेणी में 500 से ज्यादा और 3A में 140+ सीटें उपलब्ध हैं.
  •  वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें (02253 / 02251  पटना से नई दिल्ली): 25, 26, 28 और 29 नवंबर 2026 के लिए चेयर कार में 484 से 628 तक और एग्जीक्यूटिव क्लास में भी सीटें खाली हैं.
  •  ट्रेन सं. 01442 (दानापुर  हडपसर स्पेशल): 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच रोजाना स्लीपर क्लास में 140 से लेकर 294 तक सीटें उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें- जयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, बेंगलुरु और हुबली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल

टिकट बुक करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • अपनी यात्रा की तारीख के मुताबिक तुरंत IRCTC रेल कनेक्ट ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेन नंबर सर्च करें.
  • त्योहारी सीजन में सीटों की मांग तेजी से बदलती है, इसलिए सूची देखकर तुरंत अपना टिकट बुक करें, ताकि वेटिंग से बचा जा सके.
  • हमेशा रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या ऑथराइज्ड एजेंटों के जरिए ही टिकट लें.

ये भी पढ़ें- चेन्नई और पोडनूर से दरभंगा, बरौनी व रक्सौल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा; देखें टाइमिंग और रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Festive Special Trains, Chhath Puja 2026, Indian Railway News, IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com