- इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का 20 जून को होगा भूमिपूजन.
- 48.10 किमी लंबा होगा कॉरिडोर.
- सिर्फ आधे घंटे की रह जाएगी दोनों शहरों के बीच की दूरी.
Indore-Ujjain Greenfield Corridor: मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों के बीच यात्रा को यात्रियों के लिए और सुविधाजनक बनाने के लिए मोहन सरकार तेजी से काम कर रही है. धार्मिक नगरी उज्जैन और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बीच ग्रीनफील्ड कॉरिडोर निर्माण होगा, जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम 20 जून को होना वाला है. इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे.
इंदौर और उज्जैन के बीच 48.10 किमी लंबा एक्सेस-कंट्रोल्ड फोरलेन कॉरिडोर बनेगा. इससे दोनों शहरों के बीच सफर का समय भी सिमट 30-35 मिनट हो जाएगा, जो अभी एक से डेढ़ घंटे लगता है. इस कॉरिडोर का निर्माण सिंहस्थ से पहले किया जाएगा.
सिंहस्थ से पहले हो जाएगा तैयार
सिंहस्थ-2028 में शुरू हो जाएगा, इसके लिए एमपी सरकार तेजी से तैयारियां कर रही है और कनेक्टविटी के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड बन जाने के बाद महाकाल दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह बहुत सुविधाजनक होगा.
कितनी आएगी लागत
इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को बनाने में करीब 1,089 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इसके बन जाने के बाद हवाई यात्रियों को भी आसानी हो जाएगी. साथ ही मौजूदा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. दोनों शहरों के बीच औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी. धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं