विज्ञापन

मिलिए जमीन के सबसे बुजुर्ग जीव से, जिसने ब्रिटेन के 8 राजा-रानी और 40 अमेरिकी राष्ट्रपति बदलते देखे

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 194 साल के जोनाथन कछुए को 'आइकॉन' का खिताब दिया है. यह कछुआ जमीन पर रहने वाला दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जीव बन गया है.

मिलिए जमीन के सबसे बुजुर्ग जीव से, जिसने ब्रिटेन के 8 राजा-रानी और 40 अमेरिकी राष्ट्रपति बदलते देखे
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने जोनाथन कछुआ को बनाया आइकॉन
Guinness World Records

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे उम्रदराज जीव कौन है, जो अभी भी जिंदा है? इस जीव के नाम कई विश्व रिकॉर्ड हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस जीव को आधिकारिक तौर पर वैश्विक 'आइकॉन' (ICON) का दर्जा दिया है. हम बात कर रहे हैं, 'जोनाथन' की. जोनाथन कोई इंसान नहीं बल्कि एक विशालकाय सेशेल्स कछुआ है, जिसने इतिहास के पन्नों को खुद जीते हुए 2026 में अपनी उम्र के अविश्वसनीय 194 साल पूरे कर लिए हैं. आमतौर पर इस प्रजाति के कछुआ 150 साल तक जीते हैं. लेकिन यह अद्भुत जीव आज भी दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर शान से घूमता है. आज हम इसी जोनाथन कछुआ के बारे में बता रहे हैं.

1832 में हुआ था पैदा

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, साउथ अटलांटिक के सेंट हेलेना द्वीप पर आराम कर रहा यह खास 'सेशेल्स जाइंट टॉर्टॉइज' लगभग 1832 में पैदा हुआ था, जो इसे अब तक का सबसे उम्रदराज कछुआ बनाता है. अगर यह बात आपको बहुत खास नहीं लगती, तो जान लें कि यह सबसे उम्रदराज़ जमीनी जानवर भी है. यह विक्टोरियन युग, लंदन के टॉवर ब्रिज और पेरिस के एफिल टॉवर से भी पहले का है.

डॉक्टर्स कर रहे स्टडी

ज्यादा उम्र की वजह से सूंघने की शक्ति खोने के बावजूद, वहां के वेटेरिनेरियन बताते हैं कि जोनाथन की हालत बहुत अच्छी है और उसे भूख भी खूब लगती है. दिलचस्प बात यह है कि जोनाथन की सेल्स इंसानी सेल्स की तरह म्यूटेट नहीं होतीं और उसके DNA का एनालिसिस किया जा रहा है ताकि कोई राज पता चल सके.

यह ऐसा कछुआ है जिसने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध देखे हैं. जोनाथन ने ब्रिटेन के किंग विलयम IV के शासनकाल से लेकर वर्तमान राजा किंग चार्ल्स III तक का समय देखा है. यानी इस कछुए ने 8 ब्रिटिश राजा-रानियों का शासन देखा है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू से लेकर अब तक यूएस में 40 से अधिक राष्ट्रपतियों का कार्यकाल देखा है.

स्थानीय लोग जोनाथन को बूढ़े 'जोनो' कहकर प्यार से बुलाते हैं. लेकिन शायद जोनाथन भी नहीं जानता कि वह न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी पुराना और मेडिकल जगत के लिए एक अजूबा है. यह ऐसा कछुआ है जिसने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध देखे हैं. स्थानीय लोग जोनाथन को बूढ़े 'जोनो' कहकर प्यार से बुलाते हैं. लेकिन शायद जोनाथन भी नहीं जानता कि वह न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी पुराना और मेडिकल जगत के लिए एक अजूबा है.

यह भी पढ़ें: सदियों का गवाह...मिलिए दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुए से, उम्र सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
Chief sub editor
NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jonathan, Jonathan The Tortoise, Jonathan Tortoise, Jonathan Tortoise Age, Jonathan Tortoise 190 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com