विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन चलेगी, रैपिड रेल का 150 किमी का ट्रैक, उत्तराखंड में कहां-कहां स्टेशन

Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार अब आगे उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश तक किया जाएगा. इससे यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली के तीन राज्य एक रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ जाएंगे

दिल्ली-मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन चलेगी, रैपिड रेल का 150 किमी का ट्रैक, उत्तराखंड में कहां-कहां स्टेशन
Meerut Rishikesh Namo Bharat Train Route Map
  • दिल्ली-मेरठ के नमो भारत ट्रेन को आगे हरिद्वार, ऋषिकेश तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मुहर लगी
  • आईआईटी रुड़की, हर की पौड़ी और ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक जाएगी नमो भारत ट्रेन
  • मेरठ ऋषिकेश नमो भारत ट्रेन का रूट 150 किलोमीटर लंबा करने की तैयारी है, सर्वे-डीपीआर का काम शुरू
देहरादून:

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है. मेरठ से इसे आगे ऋषिकेश सेमी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को विस्तार देने की कवायद तेज हो गई है. यूपी, उत्तराखंड की सरकार और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के बीच इसको लेकर समझौता हुआ है. रैपिड रेल का विस्तार यूपी के मेरठ से उत्तराखंड के ऋषिकेश तक किया जाएगा.दिल्ली में सराय काले खां से अभी मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर को 150 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा. ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला तक रैपिड रेल स्टेशन बनाया जाएगा.

दिल्ली से मेरठ 3 घंटे में नमो भारत ट्रेन पहुंचाएगी

इससे दिल्ली-मेरठ रूट 230 किलोमीटर लंबा हो जाएगा. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन 3 घंटे में ऋषिकेश पहुंचाएगी.  अभी सड़क से मेरठ होते हुए दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब छह घंटे लगते हैं. यह समझौता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने यह प्रोजेक्ट पेश हुआ था. 

नमो भारत स्टेशनों की लिस्ट 

नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलकर मेरठ के मोदीपुरम तक चल रही है. मोदीपुरम से आगे ये वेस्ट यूपी होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश तक बढ़ाई जाएगी. स्टेशनों की यह सूची शुरुआती एलाइनमेंट योजना पर आधारित है. आगामी DPR सर्वे के दौरान तकनीकी, भौगोलिक स्थिति और यात्रियों की संख्या के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है.

मेरठ ऋषिकेश नमो भारत का एक्सटेंशन रूट

  1. दौराला
  2. खतौली
  3. मुजफ्फरनगर
  4. पुरकाजी (यूपी का आखिरी बड़ा पड़ाव)
  5. उत्तराखंड का पहला पड़ाव
  6. रुड़की
  7. हरिद्वार
  8. हर की पौड़ी
  9. ऋषिकेश
  10. लक्ष्मण झूला ( टर्मिनस स्टेशन)
Delhi Meerut Rishikesh Namo Bharat Train Route Map

Meerut Rishikesh Namo Bharat Train Route Map

मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत रूट का सर्वे

अब 150 किलोमीटर लंबे नमो भारत ट्रेन ट्रैक के लिए डीपीआर तैयार करने का सर्वे जल्द ही शुरू होगा. नमो भारत ट्रेन पिछले साल जनवरी में दिल्ली और मेरठ के बीच चलने लगी थी. उत्तराखंड सरकार ने अतिरिक्त सचिव रीना जोशी को नोडल अफसर बनाया है. NCRTC ने नोडल अधिकारी बनाया है. यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: दिल्ली-मेरठ से दौड़ेगी एक और रैपिड रेल! उत्तराखंड के हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत चलाने की तैयारी, जानें डिटेल

दिल्ली-मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल रूट

रैपिड रेल ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से चलेगा और उत्तराखंड में प्रवेश करने से पहले मुजफ्फरनगर से गुजरेगा. यह रूट आईआईटी रुड़की और हरिद्वार में हर की पौड़ी से होते हुए ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पर पूरा होगा.  नमो भारत ट्रैक का 72 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और बाकी 78 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड में होगा. उत्तराखंड और दिल्ली तीर्थयात्रियों को भी बड़ा तोहफा मिलेगा.  सीएम धामी ने कहा कि ट्रेन सेवा का विस्तार पर्यटकों, तीर्थयात्रियों के साथ उत्तराखंड में पर्यटन को नए पंख लगाएगा.

दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल (चालू रूट)

  1. सराय काले खां (दिल्ली)
  2. न्यू अशोक नगर
  3. आनंद विहार
  4. साहिबाबाद
  5. गाजियाबाद
  6. गुलधर
  7. दुहाई
  8. मुरादनगर
  9. मोदीनगर साउथ
  10. मोदीनगर नॉर्थ
  11. मेरठ साउथ
  12. शताब्दी नगर
  13. बेगमपुल
  14. मोदीपुरम 

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नमो भारत रैपिड रेल ही नहीं, नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री दे सकते हैं गुड न्यूज

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ जैसे नमो भारत ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो, देखें स्टेशन लिस्ट
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
Associate News Editor
अमरीश कुमार त्रिवेदी NDTV हिन्दी में एसोसिएट न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका 19 सालों का अनुभव हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat Train, Delhi Meerut Namo Bharat Corridor, Meerut Rishikesh Namo Bharat Corridor, Delhi Meerut Rishikesh Namo Bharat Corridor, Rapid Rail Corridor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com