विज्ञापन

नागपुर में वायुसेना जवान की पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना मध्य प्रदेश के तामिया से गिरफ्तार

नागपुर जोन-1 पुलिस की एक टीम ने मोस्ट वांटेड आरोपी हजरत मौलाना को मध्य प्रदेश से धर दबोचा. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़ा हर राज उगलवाने की कोशिश कर रही है.

नागपुर में वायुसेना जवान की पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना मध्य प्रदेश के तामिया से गिरफ्तार
नागपुर की महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरफ्तार.
  • मध्य प्रदेश के तामिया से महिला के धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी मौलाना गिरफ्तार
  • महिला ने अयाज मदारे और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेलिंग, काला जादू, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था
  • आरोपी अयाज मदारे और उसका साथी अमीन शेख पहले ही पुलिस हिरासत में हैं, मौलाना की गिरफ्तारी अब हुई

नागपुर पुलिस के हत्थे वह मौलवी चढ़ गया है, जिसकी तलाश एयरफोर्स जवान की 24 साल की पत्नी के कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस कई दिनों से कर रही थी. मौलाना हजरत को मध्य प्रदेश के तामिया से गिरफ्तार किया गया है. इस हफ्ते की शुरुआत में कथित धर्म परिवर्तन और रेप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला था. 24 साल की महिला ने आरोप लगाया था कि उसके स्कूल के एक जानकार अयाज मादरे और उसके साथियों पर लगाया था. 

धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलाना गिरफ्तार

पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज करवाते हुए मादरे और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेलिंग, काला जादू और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था. उसने दावा किया था कि इस काम में मादरे का साथ एक मौलाना ने दिया था. उसने जबरन धर्म बदलवाकर कबूल है, कबूल है कहलवाया और बोला कि उसका मादरे के साथ निकाह हो चुका है. यह मौलाना अब गिरफ्तार हो चुका है. 

महिला ने लगाया था ब्लैक मैजिक का आरोप

मामले में मुख्य आरोपी अयाज मदारे और उसका साथी अमीन शेख पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं. अब मौलाना को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हुआ था, जिसमें एक लड़को को महिला का हाथ पकड़े हुए और उर्दू में कुछ बुदबुदाते देखा गया था. उसके पास में पानी की एक बोतल भी रखी थी.

कलमेश्वर ले जाकर महिला को किया प्रताड़ित

महिला ने आरोप लगाया था कि अयाज ने उसके मुंह पर फूंक मारकर ब्लैक मैजिक किया. फिर मौलना के साथ मिलकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया. आरोप के मुताबिक, हिंदू महिला को नागपुर जिले के कलमेश्वर ले जाकर प्रताड़ित किया गया था.

मध्य प्रदेश के तामिया से मौलाना अरेस्ट

नागपुर जोन-1 पुलिस की एक टीम ने मोस्ट वांटेड आरोपी हजरत मौलाना को मध्य प्रदेश के तामिया से धर दबोचा. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़ा हर राज उगलवाने की कोशिश कर रही है. नागपुर पुलिस मामले से जुड़ा 'निकाहनामा' भी हासिल करने की कोशिश करेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे और कौन-कौन है. क्या पीड़िता के अलावा किसी अन्य महिला का भी धर्म परिवर्तन कराया गया था.

ये भी पढ़े- फूंक मारी, मजहबी बातें... नागपुर में वायुसेना जवान की पत्नी से रेप- धर्मांतरण का भी आरोप

लेखक के बारे में
img
Sanjay Tiwari
journalist
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Nagpur Conversion Case, Nagpur Crime, Maulana Arrested, Religious Conversion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com