विज्ञापन

MP: स्कूल बस में सवार थे बच्चे, तभी कार सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी

ग्वालियर में टेकनपुर के पास स्कूल बस ड्राइवर पर बदला लेने के लिए फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार किया. बस में 50 बच्चे थे. ड्राइवर खेम सिंह यादव घायल है। आरोपी अर्जुन उर्फ भीमा अपने भाई की 2022 में मौत का बदला लेना चाहता था.

MP: स्कूल बस में सवार थे बच्चे, तभी कार सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
फायरिंग के बाद स्कूल बस में सवार बच्चे डरे-सहमे हुए, बदमाशों की कार.
NDTV
  • टेकनपुर के पास शनिवार सुबह कार सवार बदमाशों ने स्कूल बस ड्राइवर पर फायरिंग.
  • चालक हुआ घायल, उस समय बस में सवार थे 50 से ज्यादा बच्चे.
  • पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए 12 घंटे में आरोपियों को दबोचा.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में टेकनपुर के पास स्कूल बस में गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर दिया है. आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से बस ड्राइवर पर गोली चलाई थी और उस समय लगभग 50 बच्चे सवार थे. गोलीबारी करने वाले आरोपी उस दौरान कार में सवार थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकवई गांव के पास शनिवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे. इस घटना में छर्रे लगने ने बस ड्राइवर खेम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जया रोग्य अस्पताल रेफर किया गया था, जहां घायल का उपचार जारी है.

घटना के दौरान बस में लगभग 50 स्कूली बच्चे सवार थे. ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील था और पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के तौर पर लिया था. आरोपी अज्ञात बताए जा रहे थे और शुरू में उनकी संख्या दो बताई गई थी.

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर जिले भर में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुटे थे. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले और उनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की गई.

फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी अभिषेक, भीमा और शिवम.

फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी अभिषेक, भीमा और शिवम.

पुलिस ने महज 12 घंटे से भी कम समय में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक यादव, अर्जुन उर्फ भीमा और शिवम यादव के रूप में हुई है.

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने वारदात बदला लेने की नीयत से सुनियोजित तरीके से की थी.

घायल बस चालक खेम सिंह.

घायल बस चालक खेम सिंह.

अर्जुन अपने भाई की मौत का खेम सिंह को मानता है जिम्मेदार

बताया गया है कि खेम सिंह पिछले चार साल से बस चला रहा है. वर्ष 2022 में खेम सिंह के दोस्त श्रीकृष्ण यादव की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. पकड़े गए तीन आरोपियों में शामिल अर्जुन उर्फ भीमा श्रीकृष्ण का भाई है और उसका परिवार खेम सिंह को श्रीकृष्ण की मौत का जिम्मेदार मानता है.

बस की टाइमिंग की थी जानकारी

यही वजह है कि भीमा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों को पता था कि खेम सिंह किस वक्त बस लेकर निकलता है. उसके बाद उसे बहाने से बस से उतारा गया और हत्या की नीयत से खेम सिंह पर पिस्टल से चार से पांच राउंड फायरिंग की.

किराये पर ली थी कार

पिस्टल मृतक श्रीकृष्ण की बताई जा रही है, जो उसकी मौत के बाद भाई अर्जुन उर्फ भीमा के नाम हो गई थी. हालांकि, घटना में खेम सिंह बच गया. आरोपियों ने वारदात के लिए किराये से कार ली थी. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- 41 हजार करोड़ की सिंधिया संपत्ति पर बढ़े दावेदार, अब परिवार की एक और बेटी ने ठोका दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gwalior Firing, Gwalior News, Firing On School Bus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com