भारतीय फुटबॉल टीम के सामने आज शायद हाल के वर्षों की सबसे बड़ी चुनौती है. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ब्लू टाइगर्स का मुकाबला पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से होगा. भारतीय फैंस के लिए यह सिर्फ एक फ्रेंडली मैच नहीं, बल्कि अपनी टीम को दुनिया की सबसे ताकतवर फुटबॉल टीमों में से एक के खिलाफ खेलते देखने का खास मौका भी है. खालिद जमील की टीम के लिए यह मुकाबला अपनी क्षमता को परखने का बेहतरीन अवसर है. 1992 में फीफा रैंकिंग सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार भारत इतनी ऊंची रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगा. ऐसे में पूरे देश की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी. इसके बाद भारत को इसी इंटरनेशनल विंडो में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे से भी भिड़ना है.
कब शुरू होगा भारत बनाम ब्राजील मैच?
भारत और ब्राजील के बीच यह मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.
संभावित स्टार्टिंग इलेवन
भारत:
गुरप्रीत सिंह संधू (GK), टेकचम अभिषेक सिंह, बिजॉय वर्गीज, अनवर अली, आकाश मिश्रा, विक्रम प्रताप सिंह, अपुइया, रिकी जॉन शबोंग, आशिक कुरुनियन, रयान विलियम्स, मनवीर सिंह.
ब्राजील:
ओटावियो सिल्वा (GK), एंड्रिक मोरेरा, विनीसियस जूनियर, गेब्रियल बोंटेम्पो, रायन रोचा, डैनिलो सैंटोस, ब्रूनो गुइमारेस, मौरो जूनियर, गेब्रियल मैगलहेस, जायर कुन्हा, वेंडरसन कैंपोस.
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
फुटबॉल फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकते हैं. बंगाली दर्शकों के लिए Sony Aath पर भी मैच उपलब्ध रहेगा.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और ब्राजील के बीच इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं