मध्य प्रदेश के ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि स्नैपचैट पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने छात्रा को मिलने के बहाने होटल में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता समाधिया कॉलोनी की रहने वाली है और 12वीं में पढ़ती है. उसकी करीब एक साल पहले स्नैपचैट के जरिए कृष्णा खाटवानी नाम के युवक से पहचान हुई थी. दोनों के बीच बातचीत होती थी.
पीड़िता के अनुसार 22 सितंबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए राजीव प्लाजा के सामने स्थित एक होटल में बुलाया. वह शाम करीब 5:15 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी. आरोप है कि आरोपी उसे होटल के एक कमरे में ले गया और डरा-धमका कर वारदात को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ेंः 'पत्नी कहती है बॉयफ्रेंड को जयमाला पहनाऊंगी', आखिरी वीडियो में बोला पति और खा लिया जहर; झांसी का है मामला
घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी. शुरू में बदनामी के डर से शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन बाद में 24 सितंबर को परिजनों के साथ इंदरगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है.
यह भी पढ़ेंः FIR पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी... POCSO के दुरुपयोग पर SC ने तय की गाइडलाइंस; ये 3 नियम बनाए
ये वीडियो भी देखेंः जमुई, समस्तीपुर और अब मधेपुरा में युवती से बेशर्मी का VIDEO वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं