विज्ञापन

रायपुर के लिए उड़े पहुंच गए नागपुर, फाइनली राजधानी में लैंड हुई भूपेश बघेल और दीपक बैज की फ्लाइट!

दिल्ली से रायपुर के लिए निर्धारित रात 9 बजे की इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट में सवार पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम और पीपीसी चीफ दीपक बैज और डिप्टी सीएम सवार हुए, लेकिन खराब मौसम ने उन्हें रायपुर की जगह नागपुर पहुंचा दिया.

रायपुर के लिए उड़े पहुंच गए नागपुर, फाइनली राजधानी में लैंड हुई भूपेश बघेल और दीपक बैज की फ्लाइट!
एक फ्रेम में फ्लाइट में सवार पूर्व सीएम भूपेश, पीपीसी चीफ दीपक बैज और डिप्टी सीएम अरुण साव

Flight Diverted: राजधानी दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट गुरुवार को रायपुर पहुंचने के बजाय नागपुर पहुंच गई. रायपुर की जगह नागपुर पहुंची इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और डिप्टी सीएम अरुण साव थे. बताया जाता है खराब मौसम के चलते करीब ढाई घंटे बाद रायपुर को जाने वाली फ्लाइट अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच सकी. 

अचानक मौसम में आई खराबी के चलते राजधानी दिल्ली से करीब 9 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट को रायपुर की जगह नागपुर डायवर्ट करना पड़ा और करीब ढाई घंटे विलंब के बाद फ्लाइट रायपुर की ओर रवाना किया गया. इस फ्लाइट में सत्तासीन सरकार के डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सवार थे.

ये भी पढ़ें-सस्ती टिकट के चक्कर में हिंडन एयरपोर्ट चुना, तौबा! रात 11 बजे रोते-रोते घर पहुंची... न कैब मिली, न निवाला

खराब मौसम के चलते रायपुर जाने वाली फ्लाइट नागपुर डायवर्ट की गई

रिपोर्ट के मुताबिक अचानक खराब हुए मौसम के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और डिप्टी सीएम अरुण साव को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को नागपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा, जिसके चलते राजधानी रायपुर जाने वाली फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट में इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते फ्लाइट करीब ढाई घंटे विलंब से रायपुर पहुंची. 

खराब मौसम की वजह से एक नहीं, बल्कि 2-2 फ्लाइट डाइवर्ट करना पड़ा

गौरतलब है गुरुवार को खराब मौसम की वजह से रायपुर जा रही एक नहीं, बल्कि 2-2 फ्लाइट डाइवर्ट को नागपुर करना पड़ा. रायपुर की जगह नागपुर डायवर्ट की गई पहली फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीपीसी चीफ दीपक बैज और छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम अरुण साव सवार थे, जबकि हैदराबाद से रायपुर आ रही दूसरी फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट किया गया. 

ये भी पढ़ें-नेहरू-मोदी तुलना पर तेज सियासत; छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा का भूपेश बघेल पर पलटवार, BJP vs कांग्रेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bad Weather, Flight Diverted Due To Bad Weather, Bhupesh Baghel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com