Jewar International Airport: ग्रेटर नोएडा (Greater NOIDA) के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NOIDA International Airport) ने 15 जून से प्रस्तावित कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत से पहले बुधवार को ट्रायल किया गया. इस दौरान, एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस और अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतिम ऑपरेशनल रेडीनेस (ORAT) टर्नअराउंड के लिए जरूरी सभी तरह के ट्रायल का सफल परीक्षण किया गया.
इस ट्रायल के दौरान विमान के उतरने से लेकर दोबारा उड़ान भरने तक की सभी प्रक्रियाओं का वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण किया गया. इसका उद्देश्य एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं, तकनीकी प्रणालियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच करना था.

उड़ान से पहले की सभी परीक्षण रहे सफल
परीक्षण के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS), पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, ग्राउंड पावर यूनिट, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और कार्गो संचालन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं की भी जांच की गई. इसके अलावा विमान में कैटरिंग, ग्राउंड हैंडलिंग और ईंधन भरने से जुड़ी प्रक्रियाओं का भी परीक्षण किया गया. इस दौरान, एयरपोर्ट प्रशासन ने इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस (RNP) अप्रोच प्रक्रियाओं का भी दोबारा से सत्यापन किया, ताकि उड़ान संचालन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से शुरू किया जा सके. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों अनुसार यह ट्रायल उन अंतिम तैयारियों का हिस्सा है, जिनके बाद 15 जून 2026 से एयरपोर्ट पर नियमित कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मंदिर में लाउड स्पीकर की आवाज के विरोध में खूनी खेल, साधु की हत्या के बाद चला बुलडोजर
गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है. एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक आधुनिक यात्री टर्मिनल तैयार किया गया है, जिसकी सालाना क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी. भविष्य में विस्तार के बाद यह क्षमता 7 करोड़ यात्रियों से अधिक हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने फर्जी बैंक खाते में मंगवाए करीब ₹68 करोड़ रुपये, सोते रहे डिप्टी मैनेजर, अब हुए गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं