नीलेश त्रिपाठी
-
बैंक कर्मचारियों की फाइव-डे वर्किंग की मांग, MP में 7 हजार बैंक बंद, बाद में भी हड़ताल की चेतावनी
फाइव डे वर्किंग और दो वीकऑफ की मांग पर MP-CG में बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं. MP में 8707 में से 7000 शाखाएं बंद हैं, 42 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके अलावा आज 5500 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है.
- सितंबर 11, 2026 14:00 pm IST
- Reported by: आकाश द्विवेदी, नीलेश त्रिपाठी, Edited by: गीतार्जुन (भाषा के इनपुट के साथ)
-
बिलासपुर से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ने बंगाल जाकर देखे दस्तावेज; वापस भेजने की तैयारी
बिलासपुर पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया है. दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर तक पहुंची. प्रारंभिक जांच के बाद सभी संदिग्धों को रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजा.
- सितंबर 06, 2026 09:25 am IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
MP-CG Rain Alert: करवट बदलने की फिराक में मौसम! ग्वालियर-चंबल-सागर संभाग बारिश का खतरा, 16 जिलों में अलर्ट
मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित 35 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना बनी है. वहीं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी वर्षा और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी है.
- सितंबर 06, 2026 07:58 am IST
- Written by: हरप्रीत कौर रीन, नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! 24 घंटे में 47 नए मरीज मिले, अब तक 205 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 47 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 205 पहुंच गई है. वहीं, कोरोना के भी 4 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है.
- सितंबर 04, 2026 21:42 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
अब निगम मंडल अध्यक्षों को मिलेगा कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा! छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्डों और अकादमियों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया है. अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी और महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है.
- अगस्त 28, 2026 18:14 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
नेपाल में लापता हुए एमपी-छत्तीसगढ़ के पर्यटक, भोपाल की स्वाती और रायपुर की मोनिका की कोई खबर नहीं
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के परिवारों की चिंता बढ़ गई. विदिशा की स्वाती बागरेचा, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, और रायपुर की मोनिका यादव से संपर्क टूट गया. दोनों के लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन और सरकारी एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं.
- अगस्त 27, 2026 23:05 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, अजय शर्मा, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
बस्तर में चित्रकोट जलप्रपात के पास बनेगी टेंट सिटी, साय सरकार का बड़ा ऐलान
बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने टेंट सिटी बनाने का ऐलान किया है. यह टेंट सिटी चित्रकोट जलप्रपात के पास बनाई जाएगी.
- अगस्त 25, 2026 23:55 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: उदित दीक्षित
-
पीएम आवास पर छत्तीसगढ़ में सियासत: डिप्टी सीएम शर्मा और भूपेश बघेल करेंगे बहस, चुनौती स्वीकारी
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आंकड़ों पर सियासत तेज है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और संसद में पेश आंकड़ों में अंतर का आरोप लगाया तो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर भूपेश बघेल को बहस की चुनौती दे दी. जिसे भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया.
- अगस्त 25, 2026 23:33 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: उदित दीक्षित
-
MP-छत्तीसगढ़ में बारिश का बड़ा अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज; 3 संभागों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
- अगस्त 25, 2026 12:38 pm IST
- Reported by: हरप्रीत कौर रीन, नीलेश त्रिपाठी, Edited by: गीतार्जुन
-
छत्तीसगढ़ पेपर लीक कांड: मास्टरमाइंड निकला प्रोफेसर, 11 हजार में बेचा था पेपर; 36 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीटशास्त्र परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दुर्ग के कृषि कॉलेज के प्रोफेसर को मास्टरमाइंड बताते हुए रायपुर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने प्रश्नपत्र 11 हजार रुपये में बेचा था.
- अगस्त 22, 2026 14:01 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
Chhattisgarh Weather Update: अगले 48 घंटे अहम, कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. प्रदेशभर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है.
- अगस्त 22, 2026 09:24 am IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का जलवा, 141 वीरता पदकों के साथ देश में सबसे आगे; IPS कोटवानी को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 141 वीरता पदकों की घोषणा की है, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. IPS एमएल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि कई अधिकारियों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा.
- अगस्त 14, 2026 12:26 pm IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के बस्तर-सरगुजा में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा
छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि बस्तर और सरगुजा संभाग में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.
- अगस्त 14, 2026 07:09 am IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
दुरंतो एक्सप्रेस में 1.96 करोड़ का सोना बरामद, RPF-DIR के शिकंजे में दो तस्कर
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर-नागपुर और डीआरआई की संयुक्त कार्रवाई में 1.96 करोड़ रुपये मूल्य का 1.242 किग्रा विदेशी सोना जब्त किया गया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है. विस्तृत जांच जारी है.
- अगस्त 13, 2026 23:10 pm IST
- Reported by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: विश्वनाथ सैनी
-
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बारिश का जोर रहने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय हो गया है.
- अगस्त 13, 2026 08:02 am IST
- Written by: नीलेश त्रिपाठी, Edited by: धीरज आव्हाड़