विज्ञापन

टर्बुलेंस से डरे यात्री, कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने पटना पहुंची फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ा, कराई सुरक्षित लैडिंग

Patna Flight Luckow Landing: खराब मौसम की वजह से विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया. फिर लखनऊ में इसकी लैंडिंग कराई गई. विमान के कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने खुद सभी यात्रियों को सुरक्षित होने की जानकारी दी. ये सुनकर सभी यात्री खुशी से तालियां बजाने लगे.

टर्बुलेंस से डरे यात्री, कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने पटना पहुंची फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ा, कराई सुरक्षित लैडिंग
पटना पहुंची Indigo की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग.
  • दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के कारण इंडिगो की फ्लाइट पटना की बजाय लखनऊ में लैंड हुई
  • इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 को कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने उड़ा रहे थे, जो दिल्ली से पटना जा रही थी
  • खराब मौसम के कारण फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग में असमर्थता के चलते आसमान में चक्कर लगाने पड़े

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-बारिश और खराब मौसम का असर फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है. खराब मौसम की वजह से इंडियो की एक फ्लाइट की पटना के बजाय लखनऊ में लैंडिंग करवानी पड़ी. दरअसल इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 को कैप्टन राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे, जो बीजेपी नेता भी हैं. फ्लाइट ने बुधवार शाम दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के टेकऑफ का टाइम शाम 6.45 बजे था. लेकिन ये रात 8.30 बजे रवाना हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

फ्लाइट जब पटना पहुंची तो वहां का मौसम बहुत खराब था. जिसकी वजह से वह कुछ देर तक आसमान में ही चक्कर लगती रही. फ्लाइट के कैप्टन राजीव प्रताप रूडी की कई कोशिशों के बावजूद पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी.  खराब मौसम की वजह से यात्रियों को टर्बुलेंस भी झेलना पड़ा. कैप्टन ने तभी यात्रियों को खराब मौसम की जानकारी दे दी थी. उन्होंने कहा कि फ्लाइट को बनारस की ओर डायवर्ट करने की कोशिश की लेकिन क्लियरेंस नहीं मिलने की वजह से इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

खराब मौसम की वजह से विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया. फिर लखनऊ में इसकी लैंडिंग कराई गई. विमान के कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने खुद सभी यात्रियों को सुरक्षित होने की जानकारी दी. ये सुनकर सभी यात्री खुशी से तालियां बजाने लगे. लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों समेत फ्लाइट पटना का मौसम ठीक होने का करती रही. राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे. 

लेखक के बारे में
img
प्रभाकर कुमार
Contributing Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indigo Flight Landing, Indigo Flight Landing In Lucknow, Patna Indigo Flight Landing In Lucknow, Bad Weather, Delhi To Patna Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com