El Nino India 2026: देश में अल नीनो की संभावित परिस्थितियों और उसके कृषि क्षेत्र पर पड़ने वाले असर को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में राज्यों के कृषि मंत्रियों, कृषि सचिवों, जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में कम वर्षा की स्थिति, वैकल्पिक फसल योजनाओं, जल प्रबंधन और किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई. शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जा रही है ताकि कृषि उत्पादन और किसानों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.
अल नीनो की चुनौती पर केंद्र सरकार की नजर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश और दुनिया अल नीनो जैसी जलवायु संबंधी चुनौती का सामना कर रही है. अल नीनो के प्रभाव से कई क्षेत्रों में वर्षा प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर खेती और किसानों पर पड़ने की आशंका रहती है. उन्होंने कहा कि सरकार इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पहले से तैयारी कर रही है ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का समय रहते समाधान किया जा सके.
देश और दुनिया इस समय अल नीनो की चुनौती का सामना कर रही है। हमारे कृषि क्षेत्र के सामने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2026
लेकिन,आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हम चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। मैं स्वयं मंत्री स्तर पर नियमित समीक्षा कर रहा हूं। हमारी पूरी टीम… pic.twitter.com/C6TPiQxw91
किसानों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाई-बहनों के हितों की रक्षा करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं के आने का इंतजार नहीं करती बल्कि पहले से रणनीति बनाकर तैयारी करती है. उनका कहना था कि किसी भी प्राकृतिक चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता विकसित करना ही सरकार का लक्ष्य है.
मुझे यह बताते हुए संतोष है कि ICAR-CRIDA ने देश के सभी जिलों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार कर ली हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2026
मैं राज्य सरकारों, कृषि विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से आग्रह करता हूं कि जिला कृषि आकस्मिक योजनाओं की तत्काल समीक्षा करें और उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप… pic.twitter.com/6FZAc0Pk4q
देश के सभी जिलों के लिए तैयार हुए कंटींजेंसी प्लान
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत कार्यरत सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर ड्राईलैंड एग्रीकल्चर (CRIDA) ने देश के सभी जिलों के लिए कंटींजेंसी प्लान तैयार कर लिए हैं. इन योजनाओं में कम वर्षा, सूखे जैसी परिस्थितियों और मौसम आधारित जोखिमों से निपटने के लिए विस्तृत सुझाव शामिल किए गए हैं.
‘कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए योजनाएं'
शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कंटींजेंसी प्लान केवल कागजी दस्तावेज बनकर नहीं रहने चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं को पूरी तरह लागू करने की तैयारी अभी से की जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें धरातल पर उतारा जा सके.
मैं कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और कृषि मौसम इकाइयों के वैज्ञानिकों से आग्रह करता हूँ कि एग्रोमेट एडवाइजरी बुलेटिनों के माध्यम से किसानों तक समय पर और स्पष्ट सलाह पहुंचाएं। pic.twitter.com/d7nFJa7v4V
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2026
कलेक्टरों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने जिला कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है. इसलिए जिला प्रशासन पूरी क्षमता और संसाधनों के साथ इन योजनाओं को लागू करने की तैयारी रखे.
विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
केंद्रीय कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच तालमेल से संकट की स्थिति में किसानों को त्वरित राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.
वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अल नीनो जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर कार्य करना होगा. समय रहते उचित कदम उठाकर संभावित नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों से प्रोएक्टिव दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया.
मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि संकट से घबराना नहीं है, बल्कि डटकर मुकाबला करना है। हमें अपने किसानों, कृषि और जनता को इस चुनौती से सुरक्षित निकालना है। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। pic.twitter.com/IffEZfBpSO
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2026
संकट से घबराना नहीं : शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि संकट से घबराना नहीं है, बल्कि डटकर मुकाबला करना है. हमें अपने किसानों, कृषि और जनता को इस चुनौती से सुरक्षित निकालना है. मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े
यह भी पढ़ें : MP में अल नीनो इंपेक्ट: सूखे की चपेट में आ सकते हैं 16 जिले, मौसम विभाग की चेतावनी
यह भी पढ़ें : डेयरी योजना घोटाला? उमंग सिंघार बोले- MP में दलित-आदिवासियों के नाम पर सब्सिडी की लूट, किसान कल्याण पर भी घेरा
यह भी पढ़ें : PM मोदी के लिए खास थेवा ब्रोच; मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने 400 साल पुरानी कला को दिलाई नई पहचान
यह भी पढ़ें : मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर ठगी, विदेशी नागरिक और नागालैंड की महिला गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं