ICAR UG Round 1 Seat Allotment Result 2026: आईसीएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) ने यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. काउंसलिंग में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. जिन स्टूडेंट्स को सीट मिली है, उन्हें 3 अगस्त तक सीट स्वीकार करनी होगी. इसके साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने, यूनिवर्सिटी की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब देने और सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने जैसे सभी जरूरी काम भी तय समय के अंदर पूरे करने होंगे. अगर उम्मीदवार समय पर ये प्रोसेस पूरी नहीं करते हैं, तो उनका एडमिशन प्रभावित हो सकता है. इसलिए सभी छात्रों को अब बिना देरी किए आगे की प्रोसेस पूरी करनी चाहिए.
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी
आईसीएआर यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट अब अपने लॉगिन की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. इसके साथ प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गई है. जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें अब एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
ये हैं जरूरी तारीखें
ऑनलाइन दस्तावेज वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2026 है. अगर किसी दस्तावेज में सुधार की जरूरत पड़ती है तो उसे 3 अगस्त 2026 तक दोबारा अपलोड किया जा सकता है. सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 अगस्त 2026 तय की गई है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आईसीएआर काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं. इसके बाद अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें. अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद स्क्रीन पर अलॉट हुआ कॉलेज और कोर्स दिखाई देगा. उम्मीदवार प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा
सीट मिलने के बाद सबसे पहले उसे स्वीकार करें. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. अगर यूनिवर्सिटी की ओर से कोई सवाल पूछा गया है तो उसका जवाब भी समय पर दें. आखिर में सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करें. यूनिवर्सिटी 2 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच करेगी. अगर किसी दस्तावेज में सुधार की जरूरत होगी तो उम्मीदवार 3 अगस्त तक उसे दोबारा अपलोड कर सकेंगे. उसी दिन दोबारा जमा किए गए दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी पूरा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- RRB Group D PET Result 2026 : रेलवे ग्रुप D फिजिकल टेस्ट में बड़ी छंटनी, 1,032 अभ्यर्थी दौड़ से हुए बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं