विज्ञापन

धार भोजशाला विवाद: 2 किमी दूर ज़मीन देने का विरोध, नमाज़ छोड़ी; सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. प्रशासन द्वारा 2 किलोमीटर दूर नमाज़ के लिए ज़मीन देने के विरोध में मुस्लिम समाज ने पिछले शुक्रवार की नमाज़ छोड़ दी थी.

धार भोजशाला विवाद: 2 किमी दूर ज़मीन देने का विरोध, नमाज़ छोड़ी; सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

धार भोजशाला विवाद से जुड़े नमाज़ के मुद्दे पर अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. दरअसल मुस्लिम पक्ष की ओर से भोजशाला के पास ही नमाज़ अदा करने के लिए वैकल्पिक ज़मीन मुहैया कराने की मांग की गई थी. इस मामले पर अदालत में शुक्रवार को ही सुनवाई होनी तय थी, लेकिन मामला लिस्ट नहीं हो सका. इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने जल्द सुनवाई की अपील की. जिस पर खुद चीफ जस्टिस ने कहा कि कुछ मिस-कम्युनिकेशन हो गया था इसलिए अब सोमवार को इस पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करेंगे.  

धार प्रशासन के फैसले से असंतुष्ट है मुस्लिम पक्ष

मुस्लिम पक्ष ने अपनी याचिका में बताया है कि शुक्रवार को 1 से 3 बजे के बीच नमाज़ का समय निर्धारित है. लेकिन, प्रशासन ने भोजशाला से लगभग दो किलोमीटर दूर नमाज़ के लिए स्थान तय किया है, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं है.

इसी आपत्ति के कारण मुस्लिम समुदाय के लोग बीते शुक्रवार की नमाज़ भी छोड़ चुके हैं. मुस्लिम पक्ष का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला व्यावहारिक नहीं है. इसी वजह से मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने कोर्ट से आग्रह किया कि नमाज़ के समय को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर आज दोपहर 1 बजे से पहले सुनवाई कर ली जाए.

इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि कुछ गलतफहमी के कारण यह मामला आज की लिस्ट में शामिल होने से छूट गया था. अदालत ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि अब इस याचिका पर सोमवार को विस्तार से सुनवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: आखिरकार विज्ञान ने 900 साल पुराना भ्रम तोड़ा ! धार में मिली प्रतिमा सरस्वती नहीं, मां गायत्री की है

 सरकार ने कोर्ट को दिया भरोसा

इससे पहले हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह भोजशाला के समीप ही नमाज़ के लिए उचित जगह उपलब्ध कराए. आज की कार्यवाही के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को आश्वस्त किया कि इस समस्या का समाधान निकालने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपस में संपर्क में हैं और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने साफ किया है कि जल्द ही इस मामले का सर्वमान्य समाधान निकाल लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: धार भोजशाला विवाद मामले में SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष, कहा- जुमे की नमाज वाली जमीन बहुत दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhar Bhojshala Case, Dhar Bhojshala Dispute, Suprem Court News, Madhy Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com