विज्ञापन

आजम खान का नाम लिए बिना CM योगी ने साधा निशाना, बोले- सपा दंगा करवाना चाहती है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा.

आजम खान का नाम लिए बिना CM योगी ने साधा निशाना, बोले- सपा दंगा करवाना चाहती है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज किया. (Photo: IANS)
  • CM योगी आदित्यनाथ ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर कांग्रेस पर निशाना साधा.
  • योगी ने आजम खान का नाम लिए बिना समाजवादी पार्टी पर तंज किया.
  • हाल ही में शिवपाल यादव ने SP सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कही थी.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजधानी लखनऊ में आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है. सीएम योगी ने कहा, "याद करिए, मोहम्मदाबाद के नवाब की पूरी प्रॉपर्टी को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एड़ी चोटी लगा ली कि किसी तरह से वह प्रॉपर्टी बचे, जबकि वह व्यक्ति मुस्लिम लीग का ट्रेजरार था."

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "देश की आजादी के खिलाफ और भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति के लिए समाजवादी पार्टी आज पैरोकार बनती है कि हम आएंगे तो उसको गृह मंत्री बनाएंगे. ये तो जानते हैं कि उसको नहीं आना है, लेकिन इनकी सोच को देखिए, ये फिर दंगा करवाना चाहते हैं."

सीएम योगी ने आगे कहा, "बेटी के लिए इनका किस प्रकार का व्यवहार रहता है. कैसे मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगाइयों को लाकर के तत्कालीन सीएम के आवास में लाकर के उन्हें सम्मानित किया जाता है और ऐसे व्यक्ति के समर्थन में ये लोग इस प्रकार की दलीलें देते हैं."

ये भी पढ़ें: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को कब मिली UGC की मान्यता? आज होते हैं ये तमाम कोर्स

शिवपाल यादव के बयान पर योगी का पलटवार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा कि अगर 2027 में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो जेल में बंद पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. इसके साथ ही, उन्होंने सरकार पर आजम खान के साथ 'नाइंसाफी' करने का आरोप भी लगाया. 

शिवपाल यादव ने रामपुर जिला जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने के बाद ये बातें कही थीं. शिवपाल यादव ने आजम खान के साथ जेल में करीब एक घंटा गुजारा था. 

ये भी पढ़ें: आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह को 7-7 साल की सजा, PAN कार्ड बनवाने के मामले में दोषी करार

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह कथित अन्याय के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान ने जेल से एक मैसेज भेजा है, जिसमें एसपी नेताओं से पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा करने और 2027 में सरकार बनाने की दिशा में काम करने को कहा गया है.

शिवपाल यादव ने कहा, "आजम खान के साथ बहुत अन्याय हुआ है. जब हमारी सरकार बनेगी, तो हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने यह अन्याय किया है. हम आजम खान के साथ हुए अन्याय का बदला लेंगे."

ये भी पढ़ें: सपा नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे? NDTV के सवाल पर आजम खान ने कहा- मुझे क्यों फंसा रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Lucknow, Yogi Aditya Nath, Azam Khan, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com