विज्ञापन

देवास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; CM मोहन ने जताया दुख, जांच और मुआवजे का ऐलान

Dewas Pataka Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, 12 घायल. अवैध निर्माण का शक, CM ने जांच और मुआवजे के आदेश दिए. पढ़िए पूरी खबर.

देवास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; CM मोहन ने जताया दुख, जांच और मुआवजे का ऐलान
Dewas Explosion: टोंक कलां फैक्ट्री में ब्लास्ट, CM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Dewas Firecracker Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक कथित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके को दहला दिया. टोंक कलां क्षेत्र में सुबह करीब 11:30 बजे हुए इस धमाके के बाद आग लग गई, जिससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई. शुरुआती जानकारी में जहां अधिक मौतों की आशंका थी, वहीं अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े दूर तक जा गिरे और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है. साथ ही, पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके.

तेज धमाके से दहला टोंक कलां क्षेत्र

देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

तीन मजदूरों की मौत, कई घायल

प्राप्त जानाकरी के अनुसार इस हादसे में धीरज, सनी और सुमित नाम के तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. शुरुआत में 8 से 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही थी. करीब 12 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं.

विस्फोट की तीव्रता ने बढ़ाई तबाही

ब्लास्ट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे. फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर आग और धमाके की चपेट में आ गए. सूत्रों के मुताबिक, इस फैक्ट्री में 200 से ज्यादा महिलाएं भी कार्यरत थीं, जिससे संभावित प्रभावितों की संख्या को लेकर चिंता बढ़ गई है.

अवैध पटाखा निर्माण की आशंका

स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे. हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वहां किस प्रकार का उत्पादन हो रहा था. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

राहत कार्य जारी

घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. बचाव दल मलबे को हटाकर लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटा है. जिला प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है, ताकि घायलों का तुरंत इलाज किया जा सके.

यह भी पढ़ें : एमपी के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 15 घायल; धमाके से दहल गया पूरा इलाका

यह भी पढ़ें : MP की लाड़ली बहनों के खातों में 36वीं किस्त के 1835 करोड़ पहुंचे, CM मोहन ने क्यों कहा किसी की नजर न लग जाए?

यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक केस: 3 राज्यों में फैला नेटवर्क, शुभम खैरनार की SR एजुकेशन कंसल्टेंसी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: देवनहल्ली में बाइक सवार की मौत, CCTV फुटेज सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dewas Pataka Factory Blast, Dewas News, Madhya Pradesh News, Dewas Blast Tragedy, Tonk Kalan Firecracker Factory Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com