- मध्य प्रदेश में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त करने पर रेत माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला किया
- माफियाओं ने डंडे से वन विभाग के कर्मियों पर हमला कर दो वन रक्षक को घायल कर दिया
- वन विभाग की टीम ने नियमित गश्त के दौरान अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त किया था और माफिया उसे छुड़ाने लगे
मध्य प्रदेश के श्योपुर एक खौफनाक घटना सामने आई है. अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर रोके जाने पर रेत माफियाओं ने वन विभाग की टीम को बुरी तरह पीटा. हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. माफियाओं के हाथ में डंडा और बंदूके दिखाई दे रही हैं. दरअसल वन विभाग की टीम ने अवैध बालू से भरा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया था.
रेत माफिया उस ट्रक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे. जब उनको लगा कि कर्मी सख्त हैं और वे जब्त ट्रक नहीं छोड़ेंगे तो माफियाओं ने डंडे से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में दो वन रक्षक घायल हो गए हैं.
#WATCH | Sheopur, Madhya Pradesh: Sand mafia attacks the Forest Department team to free a truck they seized, which was carrying illegal sand. Two forest guards have been injured. Somesh Sharma, the Ranger for the Sabalgarh Range, says, "Today, we went for routine patrolling. We saw a tractor full of sand and followed it... We seized the tractor and brought it with us. There were two motorcycles driving along with the tractor... They pelted stones at us... We have arrested one accused..." (Visuals Source: Forest Department)
— ANI (@ANI) November 20, 2026
सबलगढ़ रेंज के रेंजर सोमेश शर्मा ने घटना के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे लोग नियमित गश्त पर निकले थे. टीम ने रेत से भरा एक ट्रैक्टर देखा और उसका पीछा किया और उसे जब्त कर अपने साथ ले गए.ट्रैक्टर के पीछे दो मोटरसाइकिलें भी चल रही थीं. उन्होंने टीम पर पथराव शुरू कर दिया. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हैरानी की बात यह है कि जब ये सब हो रहा था तब वहां पर पुलिस भी मौजूद था. वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है. रेत माफियाओ के हौसले कितने बुलंद हैं ये इस वीडियो में देखा जा सकता है. पुलिस के सामने ही वह डंडे से हमला करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: रेत माफिया के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट की कार्रवाई; 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं