विज्ञापन

एमपी के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, 15 घायल; धमाके से दहल गया पूरा इलाका

Firecracker Factory Explosion: स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में खुले में बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे. धमाका इतना तेज था कि विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे.

मौके पर मौजूद पुलिस और लोग, घायलों को पहुंचा रहे अस्पताल.

Firecracker Factory Blast: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 15 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 6 गंभीर हैं. इन्हें इंदौर रेफर किया गया है. पटाखा फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया और आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गई थीं. स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हालांकि, कलेक्टर ने अभी सिर्फ दो मजदूरों के मरने की पुष्टि की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में संचालित हो रही थी, जिसका ज्यादातर हिस्सा धमाके के बाद जमींदोज हो गया. लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार, भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाते लोग.

एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाते लोग.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई, जहां आग बुझाने के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.

लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद गांव-गांव में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. मौके पर सुबह भारी मात्रा में खुले में बारूद पड़े होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें- Video: बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, आंधी-तूफान का सामने आया खतरनाक वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dewas News, Dewas Firecracker Factory Explosion, Firecracker Factory Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com