55 कमांडो और बुलेटप्रूफ गाड़ियां, RSS प्रमुख मोहन भागवत की 'Z+' सुरक्षा कैसी होती है?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को देश की सबसे मजबूत और कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक यानी 'Z+ सुरक्षा' मिली हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सुरक्षा घेरे में कौन-कौन शामिल होता है और यह काम कैसे करता है? इस वीडियो में हम आपको मोहन भागवत की वीवीआईपी सुरक्षा की पूरी जानकारी दे रहे हैं. उनकी सुरक्षा में हर समय 55 कमांडो और सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. उनके सुरक्षा चक्र को 4 बेहद मजबूत लेयर्स (परतों) में बांटा गया है, जिसमें पीएसओ (PSO) से लेकर एलिट कमांडोज और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) शामिल होती है. इसके अलावा, उनके काफिले में चलने वाली बुलेटप्रूफ गाड़ियों और एम्बुलेंस की क्या व्यवस्था होती है, यह जानने के लिए देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट.

संबंधित वीडियो