विज्ञापन

करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का नया मठ; धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन विरोधियों को दिया जवाब, बोले- ठठरी के बरे

राम कथा के मंच से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा ऐलान करते हुए शिवपुरी के करैरा में बागेश्वर धाम का नया मठ बनाने की घोषणा कर दी. साथ ही सोशल मीडिया पर विरोध करने वालों और सनातन विरोधियों को लेकर भी उन्होंने कड़ा संदेश दिया.

करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का नया मठ; धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन विरोधियों को दिया जवाब, बोले- ठठरी के बरे
करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का नया मठ, धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों पर भी साधा निशाना
NDTV
  • करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का नया मठ, धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान
  • ‘साल में 1-2 बार जरूर आऊंगा’, शिवपुरी में धीरेंद्र शास्त्री की घोषणा
  • सनातन विरोधियों पर फिर बरसे धीरेंद्र शास्त्री
शिवपुरी:

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में बागेश्वर धाम का नया मठ स्थापित करने का बड़ा ऐलान किया है. राम कथा के समापन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में मठ निर्माण का काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और आलोचनाओं को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. साथ ही सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र और बजरंग दल की भूमिका को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी.

करैरा में बनेगा नया मठ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा करते हुए कहा कि शिवपुरी जिले की करैरा तहसील क्षेत्र में बागेश्वर धाम का नया मठ बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्षों में इसके निर्माण का कार्य पूरा करने की योजना है. उन्होंने कहा कि मठ बनने के बाद वह साल में एक से दो बार यहां जरूर आएंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे.

आलोचकों को दिया खुला संदेश

अपने संबोधन में पंडित शास्त्री ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चलाए जा रहे कथित अभियानों और अफवाहों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जो लोग लगातार उनका और बागेश्वर धाम का विरोध कर रहे हैं, उन्हें समय आने पर जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मठ केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार का भी महत्वपूर्ण स्थान बनेगा.

सनातन विरोधियों पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान पंडित शास्त्री ने सनातन धर्म के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सनातन का विरोध करने वालों को जवाब देने के लिए बजरंग दल जैसे संगठन जरूरी हैं. उन्होंने दोहराया कि उनका मानना है कि देश हिंदू राष्ट्र बनेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों की "ठठरी कानूनी रूप से बांधने" की प्रक्रिया अब और तेज होगी.

रोज गूंजेगी हनुमान चालीसा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि नए मठ में प्रतिदिन तेज ध्वनि में हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसारण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह स्थान हनुमान भक्ति का केंद्र बनेगा और यहां होने वाली धार्मिक गतिविधियां बागेश्वर धाम, हनुमान जी और उनके समर्थकों के लिए समर्पित रहेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे विरोधियों को भी जवाब मिलेगा.

यह भी पढ़ें : भगवानों का भी चलता है ट्रेंड ! धीरेंद्र शास्त्री बोले- पहले साईं, फिर खाटू श्याम और अब नीम करोली बाबा की धूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bageshwar Dham, Dhirendra Krishna Shastri, Karera, Sanatan Dharma, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com