विज्ञापन

कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार

लंबे ब्रेक के बाद वेलिंगटन टेस्ट में 85 रन की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल का अपने गांव भदोही से टीम इंडिया तक के संघर्ष से सभी वाकिफ हैं. आज आप उनकी चलाई जा रहीं फर्मों के बारे में भी जान लें

कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड पिच पर बड़ा प्वाइंट साबित किया है
source: X

खराब फॉर्म के लंबे  ब्रेक को यूं तो युवा लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत A के लिए खेलते हुए मेजबानों के खिलाफ जड़े दो शानदार शतकों के साथ ही पीछे छोड़ दिया था, लेकिन पहले टेस्ट के दूसरे दिन सधे अर्द्धशतक के साथ उन्होंने अभी तक के सफर में एक और बड़ा प्वाइंट साबित कर दिया. जायसवाल ने कॉन्फिडेंस से जड़े पचासे के साथ बता दिया कि वह 'सेना कंट्री क्लब'(दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के इस देश में भी  दमदार बैटिंग करने में समर्थ हैं. 

इसी के साथ ही उस यशस्वी जायसवाल का नाम एक बार फिर से कमेंटेटरों, पूर्व क्रिकेटरों की जुबां पर चढ़ गया, जिसने बचपन में अपने गांव भदोही में पूरे दिन भूखे रहकर क्रिकेट खेली, फिर मुंबई में रिश्ते में दूरे के चाचा की डेयरी और फिर मैदानकर्मी के घर पर भी रहे. लेकिन यह जायसवाल की बैटिंग के प्रति लगातार साधना ही रही कि आज वह साल में करोड़ों रुपयों की कमाई ही नहीं करते, बल्कि यह लेफ्टी बल्लेबाज तीन कंपनियां भी चला रहा है

यशस्वी जायसवाल के पंजीकृत बिजनेस और कॉर्पोरेट ढांचा

कॉर्पोरेट डेटाबेस में सटीक पहचान के लिए क्रिकेटर यशस्वी भूपेंद्र कुमार जायसवाल (जन्म: 28 दिसंबर 2001, सुरियावां, भदोही) का डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर (DIN) 10140644 है. इस DIN के तहत यशस्वी 2023 और 2024 के बीच निगमित तीन सक्रिय संस्थाओं से जुड़े हैं. इनमें उनके पिता भूपेंद्र कुमार (DIN 10140643) और मां कंचन जायसवाल (DIN 10819763) का नाम दर्ज है.  MCA रिकॉर्ड में 'कंचन जायसवाल सह-निदेशक या साझेदार हैं

संस्था का नामपंजीकरण संख्या (CIN / LLPIN)स्थापना तिथिकानूनी स्वरूप व पंजीकृत गतिविधिअधिकृत / पेड-अप पूंजीसह-निदेशक / नामित साझेदार
वाईबीजे हेल्थ एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशनU85499MH2023NPL40196029 अप्रैल 2023Section 8 गैर-लाभकारी कंपनी (कला, संस्कृति, खेल व अन्य शैक्षिक सेवाएं)₹5,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप)भूपेंद्र कुमार और यशस्वी जायसवाल
YBJ NINTEEN LLP
      ACK-0902
24 अक्टूबर 2024LLP (विज्ञापन और मार्केट रिसर्च)₹1,00,000 (पेड-अप)कंचन जायसवाल और यशस्वी जायसवाल
26 नवंबर 2024प्राइवेट लिमिटेड (विज्ञापन; कुछ कॉर्पोरेट डेटाबेस में NIC 7310 को R&D के रूप में वर्गीकृत किया गया)₹10,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप)प्राइवेट लिमिटेड (विज्ञापन; कुछ कॉर्पोरेट डेटाबेस में NIC 7310 को R&D के रूप में वर्गीकृत किया गया)₹10,00,000 (अधिकृत) / ₹1,00,000 (पेड-अप)भूपेंद्र कुमार और यशस्वी जायसवाल


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, New Zealand, India, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com