विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?

बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है.

बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?
Lok Sabha Chunav 2019: बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो गया है. (प्रतिकात्मक चित्र)
  • बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा तय
  • सीट बंटवारे में नीतीश कुमार का खास ख्याल रखा गया
  • बीजेपी ने अपनी परंपरागत सीटें भी छोड़ीं
पटना:

बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है. हालांकि इसकी विधिवत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सूत्रों की मानें तो जो सूची मीडिया में आई है, फिलहाल उसका किसी ने खंडन नहीं किया है. भाजपा नेता मानते हैं कि इस बात में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए कि सूची को फाइनल करने में इस बार नीतीश कुमार के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा गया. यही वजह है कि बीजेपी ने भागलपुर और गया जैसी अपनी परंपरागत सीटों को जदयू को देने में हिचक नहीं की. 

बिहार में NDA के बीच सीटों का बंटवारा तय, जानें- किस पार्टी के खाते में कौन सी सीट 

इसके अलावा वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सुपौल, झंझारपुर, जहानाबाद, करकात या मधेपुरा जैसी सीट, जो नीतीश कुमार की परंपरागत सीटें रही हैं, उसपर कोई माथापच्ची नहीं की गई. दूसरी तरफ, रामविलास पासवान लंबे समय से मुंगेर की सीट मांग रहे थे. यहां से नीतीश के करीबी जल संसाधन मंत्री ललन सिंह मैदान में होंगे.  भाजपा के लिए सबसे सम्माजनक बात ये रही कि गिरिराज सिंह को छोड़कर उसके सभी मंत्री अपनी पुरानी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. गिरिराज सिंह को अब नवादा के बदले बेगूसराय से चुनाव लड़ना होगा. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी इस बात से खुश है कि उसे सीटों के बंटवारे में सिर्फ मुंगेर के बदले नवादा के अलावा ज़्यादा नुक़सान नहीं उठाना पड़ा है. 

बिहार की 40 में सिर्फ इतनी सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, बैठक में हुआ फैसला

वीडियो- बिहार: महागठबंधन का सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar NDA, Bihar NDA Seat Sharing, JDU, LoksabhaPolls 2019, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com