विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2019

Election 2019: PM मोदी ने नहीं तोड़ी आचार संहिता, चुनाव आयोग ने दी क्लीनचिट- कांग्रेस ने की थी शिकायत

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनावी आचार संहिता (Model Code Of Conduct) के उल्लंघन मामले में क्लिनचिट दे दी है.

Also Read in
Election 2019: चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी को आदर्श आचार संहिता मामले में दी क्लिनचिट.
  • EC ने दी PM को क्लीनचिट
  • सुष्मिता देव ने की थी शिकायत
  • निर्वाचन आयोग ने किया फ़ैसला
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनावी आचार संहिता (Model Code Of Conduct) के उल्लंघन मामले में क्लिनचिट दे दी है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि पीएम मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है. बता दें कि कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत की थी. सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा अपनी सभाओं में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की अनेक घटनाओं को सूचीबद्ध किया है. सुष्मिता देव ने कहा कि मोदी ने 1 अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा में अपने भाषण में पहली बार संहिता का उल्लंघन किया था जहां उन्होंने कथित रूप से भगवा आतंकवाद का मुद्दा उठाया था.

प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई में चुनाव आयोग की देरी क्यों?

सुष्मिता देव ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता पिछले चार हफ्तों से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई करीब 40 शिकायतों पर कोई फैसला नहीं किया. सुष्मिता देव ने आरोप लगाया है कि आम चुनाव की घोषणा होने की तारीख 10 मार्च से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों और राज्यों में जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों और चुनाव कराने के नियमों तथा प्रक्रिया का उल्लंघन किया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि ये जगजाहिर है कि वे नफरत फैलाने वाले भाषण दे रहे हैं. इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद राजनीतिक प्रचार के लिये सशस्त्र बलों का बार-बार जिक्र कर रहे हैं. 

VIDEO: पीएम के आचार संहिता उल्‍लंघन पर होगी कार्रवाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi, Model Code Of Conduct, Election Commission, Poll Body, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com