विज्ञापन
4 months ago
नई दिल्ली:

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने आगामी भर्ती कैलेंडर में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4) को शामिल कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक विज्ञापन मार्च महीने में जारी होने की संभावना है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा.

इस बहाली के तहत शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर नियुक्तियां होंगी, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 10,000 पद और अल्पसंख्यक विद्यालयों में करीब 1,000 पद आरक्षित किए गए हैं. लिखित परीक्षाएं 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी. आयोग की योजना है कि पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन कर नवंबर तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएं, ताकि साल के अंत तक नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके.

LIVE UPDATES...

तिहाड़ जेल से बाहर निकले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में किया था सरेंडर

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. जिसके बाद से उनके फैंस में निराशा थी. राजपाल यादव के जेल में सरेंडर किए जाने के बाद उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारे सामने आए. कई नेता और कारोबारियों ने भी राजपाल यादव की मदद की. जिसके बाद सोमवार 16 फरवरी को राजपाल यादव की ओर से कोर्ट में 2.5 करोड़ रुपए जमा किए गए. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. अब तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव ने उनकी मदद करने वाले लोगों को शुक्रिया किया. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर के लिए रवाना होंगे जहाँ उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना हैं.

भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति.. PM मोदी

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हम महत्वपूर्ण खनिजों, जैव प्रौद्योगिकी और उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में अपने सहयोग को मजबूत कर रहे हैं. हम स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई के लिए भारत-फ्रांस केंद्र, डिजिटल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए भारत-फ्रांस केंद्र और विमानन कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय गठबंधन केंद्र की शुरुआत कर रहे हैं. ये मात्र संस्थान नहीं हैं, बल्कि भविष्य निर्माण के मंच हैं. मित्रों, विश्व अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है. ऐसे वातावरण में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति है. हम फ्रांस की विशेषज्ञता और भारत की विशाल क्षमता का संयोजन कर रहे हैं. हम विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहे हैं. हम अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और संयुक्त विकास परियोजनाओं के माध्यम से मानव विकास सुनिश्चित करेंगे और बहुपक्षवाद, संवाद और कूटनीति के माध्यम से स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे."

मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत... PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का मुंबई में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में एआई एक्शन कमेटी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था. उस समय हमने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह और फ्रांस तथा पूरे यूरोप के प्रमुख प्रवेश द्वार मार्सिले का दौरा किया था. मार्सिले वह शहर है जहां से प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में कदम रखा था. उनकी वीरता की गाथा आज भी यूरोप के कई हिस्सों में याद की जाती है, और यह वही शहर है जहां स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने अंग्रेजों से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाई थी. उनका यह कदम भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक था. पिछले वर्ष मार्सिले में मुझे उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला था. इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में हैं, तो हमें भारत के प्रवेश द्वार मुंबई में उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ."

मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में मुलाकात की है. पीएम मोदी और मैक्रों के मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई. जिसमें दोनों नेता बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाते और फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि भारत के अपने मौजूदा दौरे के दौरान, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "मुंबई के ताज महल पैलेस में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए, और भारत के लिए फ्रांस आपके साथ खड़ा है. आतंकवाद के सामने, एकता और पक्के इरादे के साथ."

पढ़ें पूरी खबर- मुंबई में इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी, भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर का उद्घाटन करेंगे दोनों नेता

लीलावती अस्‍पताल में भर्ती सलीम खान, सलमान खान के बाद अलवीरा भी पहुंची

बॉलीवुड के दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई है. उन्‍हें मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अस्‍पताल पहुंची हैं. 

लखनऊ में कांग्रेस का जबरदस्‍त प्रदर्शन, अजय राय को हिरासत में लिया गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विधानसभा घेराव की कोशिश के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी. वे हमें जेल भेज देंगे, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे. हम लड़ेंगे, चाहे वह मनरेगा का मामला हो, शंकराचार्य का अपमान हो, माता अहिल्याबाई होलकर का अपमान हो, बाजारों का विध्वंस हो या दाल मंडी जैसे बाजारों का विनाश हो, कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा रहेगा. 

इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में भाग ले रहे बिल गेट्स

गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट में भाग ले रहे हैं. गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपना भाषण देंगे. 

बिहार के मुजफ्फरपुर में ASI को गोली मारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बेला थाने में कार्यरत ASI को गोली मार दी. बेला थाने में ASI विकास कुमार सिंह एटीएम फ्रॉड गिरोह बदमाश का पीछा कर रहे थे. इसी दौरान बेला चौक से पीएनटी को जाने वाली सड़क पर स्थित साई मंदिर के पास अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी. इसमें विकास सिंह घायल हो गए. आनन फानन में घायल ASI को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

बांग्‍लादेश में जनमत-संग्रह को लेकर शपथ ग्रहण पर बीएनपी और जमात में गतिरोध

बांग्लादेश चुनाव में जीत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार करने के बाद दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने मंगलवार को शपथ लेने से मना कर दिया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने संसद भवन (जातीय संसद भवन) में बीएनपी सांसदों को पद की शपथ दिलाई. इसके बाद जमात के सांसदों को शपथ लेनी थी. हालांकि जब बीएनपी ने जनमत-संग्रह का समर्थन करने के लिए ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्यों के रूप में दूसरी शपथ लेने से इनकार कर दिया तो स्थिति जटिल हो गई. 

जमात के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर ने कहा कि जब तक बीएनपी के सांसद नियमित संसद सदस्यों के साथ ही ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्यों के रूप में शपथ नहीं लेते हैं, हम संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि संवैधानिक सुधारों के बिना संसद बेकार है. 

सातारा MD ड्रग्स फैक्ट्री केस: फैयाज शेख जेल से चला रहा था सिंडिकेट, सोलापुर जेल का पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने सातारा में पकड़ी गई MD ड्रग्स फैक्ट्री मामले में एक बड़ा खुलासा किया है. जांच के दौरान सोलापुर जेल में तैनात जेल पुलिसकर्मी बालू चव्हाण को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने जेल में बंद मुख्य आरोपी फैयाज शेख को बाहर ड्रग्स का धंधा चलाने में मदद की. सूत्रों के मुताबिक, सातारा ड्रग्स फैक्ट्री का कथित मास्टरमाइंड फैयाज शेख पिछले करीब डेढ़ साल से सोलापुर जेल में बंद है, लेकिन जेल में रहते हुए भी उसका नेटवर्क सक्रिय था. जांच में सामने आया है कि जेल पुलिसकर्मी बालू चव्हाण अपना मोबाइल फोन फैयाज को इस्तेमाल करने देता था. 

शिक्षा में एआई के उपयोग से छात्रों-शिक्षकों को सशक्‍त बनाना हमारी प्राथमिकता: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की नई पीढ़ी को एआई-सक्षम शिक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री ने भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए एआई इंपैक्‍ट समिट का आयोजन किया है. शिक्षा में एआई का उपयोग करके हम अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे सशक्त बना सकते हैं, यह हमारी प्राथमिकता बन गई है. 

बिहार मैट्रिक परीक्षा की भी आज से शुरुआत

कड़ी सुरक्षा के बीच आज से बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हुई. आज हिंदी का पेपर है. परीक्षा का आयोजन दो पारियों में आयोजित किया जा रहा है. केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं का सघन जांच की गई. बेल्ट, जूते, घड़ी और टोपी पहनकर आए विद्यार्थियों को बाहर ही उतारने का निर्देश दिया गया. उधर, गेट बंद होने के बाद छात्र 10 फीट ऊंचे दीवार पर चढ़कर सेंटर के अंदर कूद गया. यह छात्र पटना के मिलर हाई स्कूल में परीक्षा देने आया था. 

जीने, बढ़ने और विकसित होने के तरीके को बदल जाएंगे: एआई इंपैक्‍ट समिट को लेकर बोले अमिताभ कांत

पूर्व जी-20 शेरपा और पूर्व नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इंडिया एआई इंपैक्‍ट समिट 2026 को लेकर कहा कि यहां अपार ऊर्जा और जोश है. युवा इस शक्तिशाली तकनीक में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जो हमारे जीने, बढ़ने और विकसित होने के तरीके को बदल देगी. यह महत्वपूर्ण है कि हम इस तकनीक की शक्ति का उपयोग एक समतावादी समाज के निर्माण के लिए करें. प्रतिभा, कौशल और कंप्यूटिंग शक्ति सभी बहुत महत्वपूर्ण हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह तकनीक कई अलग तरह के रोजगार सृजित करेगी. भारत को हायर क्‍वालिटी वाले रोजगारों के लिए तैयार रहना चाहिए. 

पंजाब: बठिंडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, कुल पांच गिरफ्तार

पंजाब के बठिंडा में सुबह-सुबह मछली मार्केट के पास पर्ल कंपनी की खाली बिल्डिंग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पहले एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई और बाद में पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई. मुठभेड़ में नीरज उर्फ ​​काला नाम का बदमाश घायल हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने मौके से इनके चार और साथियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी का क्रिमिनल बैकग्राउंड है और इनमें से ज्यादातर के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं. 

इमारत का स्लैब गिरने से तीन घायल, एक की हालत नाजुक

महाराष्‍ट्र के ठाणे में एक पांच मंजिला इमारत की पांचवी मंजिल का स्‍लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, वागले एस्टेट के शांतिनगर इलाके में स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट की ए-विंग की पांचवीं मंजिल (रूम नंबर 501) का स्लैब अचानक नीचे चौथी मंजिल (रूम नंबर 402) के फ्लैट पर गिर गया. इस दुर्घटना में गजेंद्र प्रसाद, प्रिंस यादव और प्रदीप यादव नामक तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए गंगूबाई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है. प्रशासन ने पहले से ही इमारत को C2B श्रेणी में रखा था. बिल्डिंग्स के स्ट्रक्चरल ऑडिट में C2B श्रेणी का मतलब है कि इमारत को बड़ी मरम्मत की जरूरत है. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो-तीन दिन से दिख रहा ड्रोन, जेवर थाने में मामला दर्ज

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर अवैध ड्रोन उड़ाने का मामला सामने है. पिछले 2–3 दिनों से रात के समय ड्रोन उड़ते देखे गए हैं. ड्रोन ग्राम रनेरा-कुरेब की तरफ से झाझर रोड की दिशा से एयरपोर्ट परिसर में घुसता और वापस उसी तरफ लौट जाता है. एयरपोर्ट का इलाका भारत सरकार द्वारा नो-ड्रोन/रेड जोन घोषित है. ऐसे में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. अवैध ड्रोन उड़ाना एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. एयरपोर्ट के SIS सिक्योरिटी ऑफिसर कृष्णकांत पांडेय ने अवैध ड्रोन उड़ने को लेकर थाना जेवर में शिकायत दर्ज कराई है. अज्ञात ड्रोन ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जेवर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

मोहाली के फोर्टिस अस्‍पताल और आसपास के स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. फॉर्टिस हॉस्पिटल में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इलाज के लिए भर्ती हैं, इसीलिए पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ये धमकी जारी की गई है. इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मोहाली और चंडीगढ़ में सामने आ चुकी हैं, जो कि झूठी निकली. हालांकि इसके बावजूद पंजाब पुलिस सतर्कता के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है. 

बांग्‍लादेश के पीएम के रूप में तारिक रहमान आज लेंगे शपथ, लोकसभा अध्‍यक्ष भी रहेंगे मौजूद

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) करीब दो दशकों के बाद देश की सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है. आज बांग्लादेश को तारिक रहमान के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलेगा. पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में नेताओं की आना शुरू हो गया है. आम तौर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन प्रेसिडेंशियल पैलेस में होता है, लेकिन आज ये शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन साउथ प्लाजा में किया जा रहा है. साउथ प्लाजा में इस कार्यक्रम का आयोजन उन लोगों को याद करने के लिए किया जा रहा है जिन्होंने जुलाई 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी जान गंवाई थी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश की नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. 

भूपेन बोरा ने गौरव गोगोई के 'पाकिस्तान दौरे' पर सवाल उठाए

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. एनडीटीवी के पास भूपेन बोरा के इस्तीफे की कॉपी है, जिसमें उन्‍होंने गौरव गोगोई के 'पाकिस्तान दौरे' पर सवाल उठाए हैं. साथ ही कहा है कि गोगोई के पाकिस्तान दौरे की जांच होनी चाहिए.  साथ ही इस्‍तीफे में उन्‍होंने कहा है कि पाकिस्तान कनेक्शन के आरोपों को लेकर गौरव गोगोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं. इसके कारण कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि असम में धारणा बन रही है कि कांग्रेस को रकीबुल हुसैन चला रहे हैं. साथ ही इस्तीफे में बोरा ने अपमान और उपेक्षा को भी कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया है. 2021 से 2024 तक असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे भूपेन बोरा ने कांग्रेस अध्‍यख मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा भेजा था. 

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लेकर पीएम मोदी का पोस्‍ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में स्‍वागत करते हुए एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया है, जिसमें पीएम मोदी ने लिखा कि भारत में आपका स्वागत है. साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा जताते हुए कहा कि हमारी चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेंगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देंगी. मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों. 

घने कोहरे की चपेट में नजर आया पुरी शहर

पुरी शहर घने कोहरे की चपेट में है. श्री जगन्नाथ मंदिर के आसपास के इलाके के कई दृश्‍य सामने आए हैं. 

एस्‍टोनिया के राष्‍ट्रपति इंडिया-AI इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे

एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस इंडिया-AI इंपैक्ट समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे. उनका स्वागत युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने किया.  

इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभागड ने 17 से 19 फरवरी तक 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत तमिलनाडु भी शामिल हैं.

दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में बदल गया मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. जिसका असर तड़के से ही दिखना शुरू हो गया है. सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे के दौरान, PM नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे.

मोदी-मैक्रों की मुलाकात से पहले रोशनी में नहाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक

 प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात से पहले मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को लाइटों से रोशन किया गया.

भूपेन बोरा कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता-हिमंत बिस्वा सरमा

असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा के बारे में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया है. मैंने उनसे फ़ोन पर बात की, और उन्होंने मुझे कल शाम 7 बजे अपने घर पर बुलाया है. मैं चाहता हूं कि वे BJP में शामिल हों क्योंकि वे असम में कांग्रेस पार्टी के आखिरी हिंदू नेता हैं.

तमिलनाडु: धूमधाम से मनाया गया मयाना कोल्लई त्योहार

तमिलनाडु के वेल्लोर में पालार नदी के किनारे पारंपरिक मयाना कोल्लई त्योहार धूमधाम से मनाया गया.

बांग्लादेश में तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ

बांग्लादेश में दो दशकों के बाद BNP सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है. नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है. बीएनपी के तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम 4:00 बजे ढाका में राष्ट्रीय संसदीय बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होगा. 

पीएम मोदी और मोक्रों के बीच एमओयू एक्सचेंज

मंगलवार, 17 फरवरी को मैक्रों की मुलाकात 3 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई लोकभवन में होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एमओयू का एक्सचेंज होगा और संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे. 

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक हाईलेवल डेलिगेशन के साथ मुंबई पहुंच गए हैं. 17 फरवरी, मंगलवार को मैक्रों पीएम मोदी से मिलेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Emmanuel Macron India Visit, PM Modi, AI Impact Summit 2026, CBSE Exam Class 10, CBSE Exam 12
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com